CORONA : नागपुर में पिछले 24 घंटे में 2532 नए मरीज- 5708 डिस्चार्ज, जानिए विदर्भ के ताजा आंकड़े

CORONA: 2532 new patients found and 5708 discharges in Nagpur, know the latest figures of Vidarbha
CORONA : नागपुर में पिछले 24 घंटे में 2532 नए मरीज- 5708 डिस्चार्ज, जानिए विदर्भ के ताजा आंकड़े
CORONA : नागपुर में पिछले 24 घंटे में 2532 नए मरीज- 5708 डिस्चार्ज, जानिए विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले 2 हफ्तों से जिले में संक्रमितों की संख्या कम हुई। इससे यह आशाएं लगाई जा रही हैं कि दूसरी लहर अब खत्म हो रही है। बुधवार को जिले में 2532 नए मरीज मिले। जबकि दो गुना मरीज डिस्चार्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 5708 मरीज डिस्चार्ज किए गए। जिससे कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 4 लाख पार हो चुकी है। अब रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि पहले की तुलना में जांच भी कम की गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 17161 नूमनों की जांच की गई। जिसमें 14.75 प्रतिशत संक्रमण दर रही। पिछले एक हफ्ते में संक्रमण दर में 5 प्रतिशत की कमी आई है। इसके साथ ही 67 मरीजों की मौत हुई। पिछले 2 हफ्तों में रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। इसका कारण है बड़ी संख्या में मरीजों का डिस्चार्ज होना। 2 हफ्ते पहले पहले रिकवरी दर जहां 77-78 पर थी वहीं अब 88.68 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रोजाना करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 5708 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 404702 पहुंच गई है

चंद्रपुर में टूटा रिकार्ड, 39 की मृत्यु 

मंगलवार को अमरावती छोड़ छह जिलों में कोरोना की स्थिति में कुछ सुधार होता नजर आ रहा था, लेकिन बुधवार को स्थिति फिर बिगड़ती प्रतीत हुई। बुधवार को चंद्रपुर में मृतकों की संख्या एकाएक बढ़ गई। पहली बार यहां पर 39 लोगों की कोरोना से मृत्यु दर्ज हुई। अमरावती, वर्धा तथा यवतमाल में भी मृतकों की संख्या अधिक ही रही। अमरावती जिले में बुधवार को 1092 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 20 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 804 मरीजों को अस्पताल से  छुट्टी मिल गई। वर्धा जिले में 617 लोग संक्रमित पाए गए तथा 724 लोग स्वस्थ भी हुए जबकि 26 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते जान चली गई। इनमें से 3 अन्य जिले के मरीज थे। यवतमाल जिले में 27 लोगों ने दम तोड़ दिया। 710 लोग पॉजिटिव पाए गए तथा 1231 स्वस्थ हुए। 

चंद्रपुर जिले में 39 संक्रमितों की मृत्यु हो गई तथा 1049 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच 1540 लोगों ने कोराना को मात दी है। गड़चिरोली जिले में बुधवार को 385 लोग संक्रमित पाए गए तथा 228 लोग स्वस्थ हुए।  इस बीच 7 मरीजों की मृत्यु भी हुई। गोंदिया जिले में 572 लोग स्वस्थ हुए तथा 626 लोग संक्रमित पाए गए। 5 लोगों की संक्रमण के चलते मृत्यु भी हुई। भंडारा जिले में 309 लोग पॉजिटिव पाए गए। 604 स्वस्थ हुए तथा 11 लोगों ने संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया।
 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 22 मृत, 2,438 नए संक्रमित

अकोला जिले में बुधवार को 10 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 837 हो गई है। 867 नए कोरोना पाॅजिटिव बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 47,797 है। 584 लोग डिस्चार्ज किए जाने से अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या 40,148 हो गई। 6,812 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

बुलढाणा जिले में बुधवार को 5 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 489 हो गई है। 1,143 नए पॉजिटिव केस मिलने से संक्रमितों की कुल संख्या 73,878 हो गई है। 456 लोग स्वस्थ हो जाने से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 68,629 हुई। 4,762 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।

वाशिम जिले में बुधवार को 7 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 348 तथा 428 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 33,177 हो गई है। 424 के ठीक हो जाने से अब तक 28,354 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4,317 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Created On :   12 May 2021 3:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story