कोरोना : नागपुर में 294 नए संक्रमित, गोंदिया में 90, अकोला में 33 पॉजिटिव

Corona: 294 newly infected in Nagpur, 90 in Gondia, 33 positive in Akola
कोरोना : नागपुर में 294 नए संक्रमित, गोंदिया में 90, अकोला में 33 पॉजिटिव
कोरोना : नागपुर में 294 नए संक्रमित, गोंदिया में 90, अकोला में 33 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोराेना संक्रमितों और मृतकों की संख्या कम हो रही है। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र में एक भी व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु नहीं हुई। शहर में भी केवल 3 लोगों की मौत हुई। जिले के बाहर से आने वाले मृतकों की संख्या 4 रही। जिले में शुक्रवार को 294 नए मरीज मिले। जिले में कुल 5039 नमूनों की जांच हुई। इसमें 294 पाॅजिटिव पाए गए। एम्स में 155 जांच की गई, जिसमें 16 पॉजिटिव आए। इसी तरह, मेडिकल के 384 में 32, मेयो के 805 में 26, माफसू के 87 में 6, नीरी के 75 में 11, नागपुर यूनिवर्सिटी के 169 में 19, निजी लैब के 1880 में 152 और एंटीजन के 1484 टेस्ट में 32 सैंपल पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 80 ग्रामीण, 210 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। कुल 7 मौतें हुईं, जिनमें 0 ग्रामीण, 3 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 3117 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 381 मरीज स्वस्थ हुए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 87640 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 92.07% पर पहुंच गई है। वर्तमान में 4436 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 1493 मरीज ग्रामीण और 2843 शहर के हैं। कुल एक्टिव संक्रमितों में से 2987 मरीज होम आइसोलेटेड हैं। 1449 मरीज भर्ती हैं। ये मरीज सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।

अमरावती में 1 मृत, 48 पॉजिटिव 


अमरावती जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के और 48 नए मामले सामने आए हैं। 1 मरीज की मृत्यु हुई है। मृतकों की संख्या 364 हो चुकी है। अब तक जिले में 16248 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होनेवाले कुल मरीजो की संख्या 15199 हो गई है। 

गोंदिया में मिले 90 संक्रमित 

गोंदिया जिले में शुक्रवार को 90 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।  जिले में अब तक 9 हजार 724 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 8 हजार 813 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।

भंडारा में चार मृत

भंडारा जिले में शुक्रवार को 83 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 8442 हो गया है। चार मरीजों की मौत भी हुई है। अब तक कुल 217 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक कुल 7301 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। 

यवतमाल में मिले 47 नए मरीज 

यवतमाल जिले में शुक्रवार को कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 10135 कोरोना मरीज पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से उपचार के बाद 9045 को छुट्टी दी गई है। तो मृतकों की संख्या 346 हो चुकी है। 

वर्धा जिले में 1 मृत, 37 संक्रमित 

वर्धा जिले में 1 की मौत हुई तथा कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं।  अब तक जिले में 6267 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 5698 मरीज ठीक हुए और 208 की मौत हो चुकी है। 

गड़चिरोली में मिले 115 मरीज

गड़चिरोली जिले में शुक्रवार को 115 नए कोरोना मरीज पाए गए।  जिले में अब तक 5766 कोरोना मरीज पाए गए हैं। वहीं 4806 मरीज कोरोना पर मात कर स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के चलते 57 लोगों की मृत्यु हो गई। 

चंद्रपुर में 197 नए पॉजिटिव मिले

चंद्रपुर में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 197 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 15635 हो गया है। 12522 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। मरनेवालों का आंकड़ा 231 हो गया है।

अकोला में 1 मृत, 33 नए संक्रमित

अकोला में शुक्रवार को 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। जिससे मृतकों की संख्या 279 हो गई है। 33 नए पॉजिटिव मरीज मिलने से कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8387 हो गई है। बुधवार को 93 मरीज डिस्चार्ज हुए, कुल डिस्चार्ज की संख्या 7864 हो गई है। फिलहाल 241 एक्टीव मरीज अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। 

शुक्रवार को बुलढाणा में 66 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिससे कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9369 हो गई है। अब तक 8610 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 124 मरीजों की अब तक मौत हुई है। 634 अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। 

वाशिम में शुक्रवार को जहां 1 मरीज की मौत हुई, वहीं 8 नए संक्रमित पाए जाने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5403 हो गई है। 24 मरीज डिस्चार्ज होने से अब तक डिस्चार्ज पाने वालों की कूल संख्या 4873 हो गई है। 134 मरीजों की माैत हो चुकी है, 531 मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

 

Created On :   30 Oct 2020 4:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story