Corona : नागपुर में 685 नए मरीज, वर्धा में फिर बढ़ा मृतकों का आंकड़ा

Corona: 685 new patients in Nagpur, death toll rises again in Wardha
Corona : नागपुर में 685 नए मरीज, वर्धा में फिर बढ़ा मृतकों का आंकड़ा
Corona : नागपुर में 685 नए मरीज, वर्धा में फिर बढ़ा मृतकों का आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या कम हो गई है। बुधवार को जिले में 1754 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 685 नए मरीज मिले। संक्रमितों से करीब तीन गुना मरीज डिस्चार्ज हुए जिससे अब स्थिति सामान्य हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 16849 नमूनों की जांच की गई। जिसके अनुसार संक्रमण दर सिर्फ 4 प्रतिशत रही। अब रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। साथ ही बुधवार को साथ ही 16 मरीजों की मौत हुई। जिले में बुधवार को 16849 नमूनों की जांच की गई। जिसमें से 685 नए संक्रमित मिले। जिसमें ग्रामीण के 341, शहर के 339 और जिले के बाहर के 5 मरीज मिले हैं। जांच में निजी लैब को छोड़ सभी लैब में 100 से कम ही संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में एम्स में 85, मेडिकल में 46, मेयो में 48, नीरी में 10, नागपुर युनिवर्सिटी में 19, निजी लैब में 384 और एंटीजन में 93 नमूने पॉजिटिव आए। कुल संक्रमितों की संख्या 472696 हो गई है। मई माह में में रिकवरी दर तेजी से बढ़ी है। इसका कारण है बड़ी संख्या में मरीजों का डिस्चार्ज होना। अप्रैल माह में जहां  76-77 पर थी वहीं अब 96.11 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रोजाना करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 1754 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 454095 पहुंच गई है।

वर्धा में फिर बढ़ा मृतकों का आंकड़ा

बुधवार को विदर्भ के छह जिलों में संक्रमितों और मृतकों की संख्या सामान्य ही रही परंतु वर्धा जिले में सर्वाधिक 13 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। उधर भंडारा में भी अचानक नए मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। अमरावती जिले में बुधवार को 528 नए मरीज पाए गए तथा 9 लोगों ने जान गंवाई। हालांकि 1165 मरीज स्वस्थ भी हुए। वर्धा जिले में 239 लोग संक्रमित पाए गए तथा 13 लोगों की मृत्यु हो गई। 376 लोग स्वस्थ भी हुए। यवतमाल जिले में बुधवार को 8 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया तथा 161 लोग पॉजिटिव पाए गए। 275 लोग ठीक भी हुए। चंद्रपुर जिले में 9 मरीजों ने जान गंवाई। 674 मरीज स्वस्थ हुए तथा 278 लोग संक्रमित पाए गए। गड़चिरोली जिले में बुधवार को 5 मरीजों की मृत्यु हो गई तथा 83 लोग संक्रमित पाए गए।  134 मरीज स्वस्थ हुए। गोंदिया जिले में 5 मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई तथा 76 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी। 125 लोग स्वस्थ भी हुए। भंडारा जिले में मात्र 1 मरीज की मृत्यु दर्ज हुई तथा 94 लोग स्वस्थ भी हुए। हालांकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई। बुधवार को  228 लोग संक्रमित पाए गए।  

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 20 मृत, 1,135 नए संक्रमित

अकोला जिले में बुधवार को 9 की मौत होने से अब मृतकों का आंकड़ा 1,037 पर पहुंच गया है। 330 नए संक्रमित पाए जाने से कुल मरीजों की संख्या 54,587 हो गई है। 521 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अबतक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 47,875 पर पहुंच गई है। 5,675 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है।  

बुलढाणा जिले में बुधवार को 7 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 580 हो गई है। 491 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 83,732 हो गई है। 504 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 78,615 हो गई है। 4,539 सक्रिय मरीजों का उपचार प्रारम्भ है।

वाशिम जिले में बुधवार को 4 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 439 तथा 314 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 39,131 हो गई है। 410 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 35,937 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2,754 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Created On :   26 May 2021 4:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story