Corona : नागपुर में 6984 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, जानिए- विदर्भ का ताजा आंकड़ा

Corona: 6984 patients returned home after getting healthy in Nagpur, know- Vidarbhas latest data
Corona : नागपुर में 6984 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, जानिए- विदर्भ का ताजा आंकड़ा
Corona : नागपुर में 6984 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, जानिए- विदर्भ का ताजा आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों और इससे मरनेवालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इस बीच राहत इस बात की है कि गुरुवार को जिले में 6984 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में 26212 लोगों की जांच की गई है। 7496 नए मरीज पाए गए है। जिले में 89 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को 6984 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। इनमें शहर के 4576और ग्रामीण के 2408 का समावेश है। अब तक कुल 316399 मरीज स्वस्थ हो चुके है। इनमें शहर के 239771 और ग्रामीण के 76628 शामिल है। वर्तमान में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 77627 है। इनमें शहर के 46150 आैर ग्रामीण के 31477 है। कोरोना का रिकवरी दर 79.10 फीसदी है। जिले में 26212 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 20848 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें शहर के 16320 और ग्रामीण के 4528 शामिल है। जिले में 5364 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई। इनमें शहर के 2808 और ग्रामीण के 2556 है। जांच के बाद 7496 नमूने पॉजिटिव पाए गए है। अब तक कुल 1543763 नमूनों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से और 709276 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई है। कुल मिलाकर अब तक 2253039 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से अब तक 401326 कुल पॉजिटिव पाए गए। निजी लैब में सर्वाधिक नमूनों की जांच की गई। निजी लैब में 13262 नमूनों की जांच हुई। वहीं एम्स में 2068, मेडिकल में 2200, मेयो में 2402, नीरी में 269, आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में 647 नमूनों की जांच की गई। इसके अलावा 5364 एंटीजन नमूनों की जांच की गई। कुल 26212 नमूनों की जांच में 18716 नमूने निगेटिव पाए गए है। 7496 नये पॉजिटिव है। कोरोना से 89 लोगों की मौत हुई है। बुधवार के मुकाबले यह संख्या 4 से बढ़ी है। बुधवार को मृतकों की संख्या 85 थी। पिछले 24 घंटे में शहर के 49,  ग्रामीण के 33 और जिले के बाहर के 7 लोगों मौत हुई है। अब तक जिले में 7300 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 4441, ग्रामीण के 1814 और जिले के बाहर के 1045 मृतक है।

कोरोना से 172 लोगों ने गंवाई जान

गुरुवार को विदर्भ के सात जिलों में कोरोना संक्रमित 172 लोग काल का ग्रास बन गए। सातों जिलों में मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमरावती जिले में कुछ हद तक हालात सुधरे थे, लेकिन पिछले दो दिन से संक्रमितों के साथ कोरोना से जान गंवानेवालों के आंकड़े फिर बढ़ने लगे हैं। गुुरुवार को अमरावती में 21, यवतमाल में 31, वर्धा में 32, चंद्रपुर में 29, गड़चिरोली में 12, भंडारा में 34 तथा गोंदिया में 13  लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसके अलावा अमरावती में 934 संक्रमित पाए गए। 543 मरीज स्वस्थ भी हुए। यवतमाल में 855 लोग संक्रमित पाए गए हैं तथा 1104 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वर्धा जिले में 840 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ 580 लोग स्वस्थ भी हुए। चंद्रपुर जिले में 1741 लोग संक्रमित पाए गए हैं तथा 1064 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।  गड़चिरोली जिले में गुरुवार को 603 लोग संक्रमित मिले हैं तथा 561 ने कोरोना को मात दी है। भंडारा जिले में 807 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 1110 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गोंदिया में 574 लोग संक्रमित पाए गए हैं तथा 520 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 25 मृत, बढ़े 1,816 केस

अकोला गुरुवार को आरटीपीसीआर व रैपिड टेस्ट में 672 नए संक्रमित पाए गए। 10 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 678 हो गई है। 438 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 5,244 एक्टिव मरीज इलाज रहा रहे हैं। 

बुलढाणा जिले में गुरुवार को 7 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 620 नए पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 62,671 हो गई है। 1,269 मरीजों के स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की तादाद 55,580 हो गई है। 6,685 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में गुरुवार को 8 मरीजों की मौत हुई। 524 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमित 26,748 हो गए हैं। 386 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से ठीक होने वालों की संख्या 22,411 पर पहुंच गई है। 3,889 सक्रिय मरीजों का उपचार जारी है। 
 

Created On :   29 April 2021 3:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story