कोरोना : नागपुर जिले में 89 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona: 89 infected in Nagpur district, know - latest figures of Vidarbha
कोरोना : नागपुर जिले में 89 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
कोरोना : नागपुर जिले में 89 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को उपराजधानी और जिले में 89 संक्रमित मिले। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 191 रही। इलाज के दौरान 24 घंटे में 7 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अलग-अलग अस्पतालों में 2247 भर्ती हैं।   

विदर्भ के ताजा आंकड़े

शुक्रवार को विदर्भ के छह जिलों में 15 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया। हालांकि मरीजों की संख्या में सभी जिलों में कमी आ चुकी है। मृतकों की संख्या भी कम हो चुकी है। अमरावती जिले में शुक्रवार को 107 नए मरीज मिले तथा 334 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। ७ लोगों की संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई। वर्धा जिले में 20 नए पॉजिटिव मिले, 89 लोग स्वस्थ हुए तथा 3 लोगों की मृत्यु हो गई। चंद्रपुर जिले में 171 लोगों ने कोरोना को मात दी। 122 नए पॉजिटिव मिले तथा 2 लोगों की जान चली गई। गड़चिरोली जिले में भी 2 लोगों ने जान गंवाई। 16 नए संक्रमित मिले जबकि 69 स्वस्थ हुए। गोंदिया जिले में 18 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, तथा 22 स्वस्थ हुए।  1 मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भंडारा जिले में  90 लोग स्वस्थ हुए तथा 24 नए पॉजिटिव मिले। इस जिले में एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 4 की मौत, 2,881 एक्टिव केस

अकोला जिले में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 1,108 हो गई है। 75 नए पॉजिटिव बढ़ने से कुल संक्रमितों की संख्या 57,033 हो गई है। 262 लोग स्वस्थ होने से अब ठीक होने वाले 54,185 हो गए हैं। 1,740 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 1 मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 641 हो गई है। 53 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 85,878 हो गई है। 112 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 84,831 हो गई है। 406 सक्रिय मरीजों पर उपचार जारी है।

वाशिम जिले में शुक्रवार को 1 मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 597 तथा 59 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 40,960 हो गई है। 97 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 39,627 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 735 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है। 

 

 

 

Created On :   11 Jun 2021 4:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story