CORONA : नागपुर में बड़ी राहत, मिले 500 से कम संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

CORONA: Big relief in Nagpur, less than 500 infected, know - latest statistics of Vidarbha
CORONA : नागपुर में बड़ी राहत, मिले 500 से कम संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
CORONA : नागपुर में बड़ी राहत, मिले 500 से कम संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मार्च महीने से नये मरीजों और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही थी। मई की शुरुआत से इसमें राहत मिलने लगी है। नये मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। नये मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होनेवालों की संख्या दो, तीन और चार गुना से अधिक दर्ज होने लगी है। सोमवार को 13129 नमूनों की जांच हुई। इनमें से 482 नमूने पॉजिटिव पाए गए। वहीं स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या चार गुना से अधिक 2003 है। इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.91 फीसदी हो चुकी है।

482 नए पॉजिटिव, 13129 नमूनों की जांच

सोमवार को जिले में 13129 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 10496 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें शहर के 9586 और ग्रामीण के 910 शामिल है। जिले में 2633 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई। इनमें शहर के 1512 और ग्रामीण के 1121 है। जांच के बाद 482 नमूने पॉजिटिव पाए गए है। अब तक कुल 2704874 नमूनों की जांच की गई है। इनमें आरटीपीसीआर पद्धति से 1904343 और 800531 नमूनों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की गई है। अब तक कुल 471541 पॉजिटिव पाए गए ।

निजी लैब में सर्वाधिक जांच

सोमवार को निजी लैब में 5764 नमूनों की जांच हुई। वहीं एम्स में 2253, मेडिकल में 810, मेयो में 1319, नीरी में 69, आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में 281 नमूनों की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन पद्धति से 2633 नमूनों की जांच की गई। कुल 13129 नमूनों की जांच में 12647 नमूने निगेटिव और 482 नमूने पॉजिटिव पाए गए है।

2003 स्वस्थ, रिकवरी दर 95.51 फीसदी

सोमवार को नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होनेवालों की संख्या चार गुना से अधिक है। इस दिन 2003 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। वहीं नए मरीजों की संख्या 482 दर्ज की गई है। स्वस्थ होनेवालों में शहर के 1137 और ग्रामीण के 866 का समावेश है। अब तक कुल 450360 मरीज स्वस्थ हो चुके है। इनमें शहर के 318362 और ग्रामीण के 131998 शामिल है। वर्तमान में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 12384 है। इनमें शहर के 6409 आैर ग्रामीण के 5975 है। कोरोना की रिकवरी दर 95.51 फीसदी हो गई है।

24 घंटे में 29 की मौत

सोमवार को कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में शहर के 12, ग्रामीण के 8 और जिले के बाहर के 9 लोगों की मौत हुई है। अब तक जिले में 8797 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 5205, ग्रामीण के 2256 और जिले के बाहर के 1336 मृतक है।

12384 एक्टिव मरीज

इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 12384 है। इनमें शहर के 6409 और ग्रामीण के 5975 शामिल है। कुल 8760 मरीज होम आइसोलेट है। इसके अलावा 3624 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। मेडिकल में 450, मेयो में 180, एम्स में 80, इंदिरा गांधी रुग्णालय में 34, आइसोलेशन हॉस्पिटल में 14, आयुष हॉस्पिटल में 7, पांचपावली डीसीएचसी में 41, केटीनगर मनपा हॉस्पिटल में 7, लता मंगेशकर हिंगना में 36, लता मंगेशकर हॉस्पिटल सीताबर्डी में 7, एसएमएचआरसी में 40, रेलवे अस्पताल में 4, श्री आर्युवेद पकवासा में 6 मरीज भर्ती है। इसके अलावा अन्य 200 से अधिक अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में मिलाकर 2714 मरीज भर्ती है।

स्वस्थ होनेवालों की संख्या बढ़ी

विदर्भ के सात जिलों में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। रविवार को इन जिलों में कुल मिलाकर 1809 मरीज पाए गए तथा स्वस्थ होनेवालों की संख्या 3706 यानी दोगुनी से अधिक रही। इस बीच 61 मरीजों की मौत हुई। रविवार को यवतमाल में 322, अमरावती में 637, भंडारा में 83, गड़चिरोली में 168, गोंदिया में 29, चंद्रपुर में 355 और वर्धा में 215 इस तरह कुल मिलाकर 1809 मरीज पाए गए। इस बीच इन्हीं जिलों में क्रमश: 15, 15, 2, 7, 4, 12 व 6 मरीजों की मौत हुई। इधर रविवार को यवतमाल में 617, अमरावती में 1144, भंडारा में 211, गड़चिरोली में 173, गोंदिया में 264, चंद्रपुर में 838 और वर्धा में 459 इस तरह कुल 3706 मरीज स्वस्थ हुए। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 19 मृत, 882 नए संक्रमित

अकोला जिले में सोमवार को 5 कोरोना मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 1,015 तथा 214 नए पॉजिटिव मिलने से मरीजों का आंकड़ा 53,969 पर पहुंच गया है। 494 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 46,826 हो गई है। 6,128 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में सोमवार को 9 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 567 हो गई है। 427 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 82,763 हो गई है। 782 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 77,496 हो गई है। 4,702 सक्रिय मरीजों का उपचार प्रारम्भ है।

वाशिम जिले में सोमवार को 5 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 425 तथा 241 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 38,482 हो गई है। 578 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 35,041 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 3,015 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 
 

 

Created On :   24 May 2021 3:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story