Corona : नागपुर में मृतकों की संख्या फिर बढ़ी, अमरावती में 5, यवतमाल में 2 की मौत

Corona: Death toll rises again in Nagpur, 5 in Amravati, 2 in Yavatmal
Corona : नागपुर में मृतकों की संख्या फिर बढ़ी, अमरावती में 5, यवतमाल में 2 की मौत
Corona : नागपुर में मृतकों की संख्या फिर बढ़ी, अमरावती में 5, यवतमाल में 2 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संक्रमित मरीजों का मिलना अब भी जारी है, हालांकि इनमें कमी आई है। पिछले 4-5 दिनों से मृतकों की संख्या कम हो रही थी, लेकिन सोमवार को फिर इसमें उछाल आया। पिछले एक हफ्ते में मृतकाें की संख्या 20 से 30 के बीच थी। वहीं सोमवार को यह संख्या 36 रही। साथ ही 746 नए संक्रमित मिले। वर्तमान में कुल संक्रमितों की संख्या 82 हजार पार पहुंच गई है। जिले में सोमवार को कुल 4848 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 746 पाॅजिटिव पाए गए। इसमें एम्स में 318 जांच की गई जिसमें 39 नमूने पॉजिटिव आए। इसी तरह मेडिकल के 351 में 1, मेयो के 297 में 67, माफसू के 90 में 19, नीरी के 189 में 35, निजी लैब के 2370 में 395 और एंटीजन के 2233 टेस्ट में 190 नमूने पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 245 ग्रामीण, 493 शहर और 8 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 82207 हो गए हैं। सोमवार को 36 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 7 ग्रामीण, 21 शहर और 8 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2659 हो गई है। सोमवार को कुल 965 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 69342 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 84.35 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

अमरावती में 5 की मृत्यु

अमरावत जिले में सोमवार को 5 लोगों की मृत्यु के साथ 119 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक जिले में 316 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले के 14,124 में से 11765 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2043 लोगों का इलाज चल रहा है। 

गोंदिया में 1 मृत

गोंदिया जिले में सोमवार को 1 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से जूझते हुए मृत्यु हो गई, जबकि 80 नए मरीज भी पाए गए हैं। जिले में अब तक 7547 मरीज पाए जा चुके है। जिनमें से 6177 स्वस्थ्य हो चुके हैं। 105 लोगों ने जान भी गंवाई है। फिलहाल 1265 लोगों का इलाज चल रहा है। 

यवतमाल में 2 ने गंवाई जान

यवतमाल जिले में 2 लोग कोरोना से जंग हार गए। साथ ही 13 नए मरीज भी पाए गए। जिले में अब तक 8761 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 1500 लोगों का इलाज चल रहा है। 274 लोग दम तोड़ चुके हैं। 

वर्धा में 3 की मृत्यु, 74 संक्रमण के शिकार 

वर्धा जिले में 3 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। 74 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक जिले में 5010 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 2815 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 142 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल 2052 लोगों का इलाज चल रहा है। 

गड़चिरोली में मिले 69 मरीज 

गड़चिरोली जिले में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 69 मरीज पाए गए हैं। अब तक 3266 मरीज पाए जा चुके हैं, जिनमें से 2388 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 857 मरीजों का इलाज चल रहा है। 21 लोगों की जान भी जा चुकी है। 

भंडारा में 3 ने तोड़ा दम, 97 पॉजिटिव

भंडारा जिले में सोमवार 3 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। साथ ही 97 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। फिलहाल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6087 पर जा पहुंचा है। अब तक 139 लोगों की मौत हो चुकी है। 4309 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 

चंद्रपुर में 7 मृत, 92 कोरोना की चपेट में 

चंद्रपुर जिले में 7 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो चुकी है। 92 लोग संक्रमित भी पाए गए हैं।  जिले में कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 174 पर पहुंच गया है। अब तक 11118 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 7671 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल 3273 मरीजों का इलाज चल रहा है

अकोला में 8 नए संक्रमित

अकोला के 69 सैंपल में सिर्फ 4 तथा रैपिड एन्टिजन टेस्ट में 4 मिलाकर कुल 8 नए संक्रमित पाए गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 7,649 हो गई है। सोमवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। 53 मरीज स्वस्थ हो जाने से उन्हें डिस्चार्ज दे दिया गया। जिससे अब तक 6,569 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 832 एक्टिव मरीजों पर अस्पतालों, कोविड केयर सेंटर व होम क्वारेंटाइन में इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में सोमवार को 120 नए संक्रमित मरीज मिले, जिससे अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7,768 पर पहुंच गया है। मृतकों का आंकड़ा लगातार दूसरे दिन भी 100 पर स्थिर रहा। 140 मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल की। अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 6,654 पर पहुंच गई है। 1,015 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में सोमवार को 53 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,517 पर पहुंच गया है। इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 90 हो गई है। जिले के कोविड केयर सेंटरों में 644 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 63 मरीजों के ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 3,874 पर पहुंच गई है। 

 

Created On :   5 Oct 2020 4:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story