कोरोना संक्रमण फिर बढ़ा : नागपुर में फिर मिले 1116 पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ सहित बीड जिले के ताजा आंकड़े

Corona infection increased again: 1116 positives found in Nagpur
कोरोना संक्रमण फिर बढ़ा : नागपुर में फिर मिले 1116 पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ सहित बीड जिले के ताजा आंकड़े
कोरोना संक्रमण फिर बढ़ा : नागपुर में फिर मिले 1116 पॉजिटिव, जानिए - विदर्भ सहित बीड जिले के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण लगातार तेज रफ्तार में है। पिछले 10-15 दिन से आई तेजी का ही असर है कि दो दिन से आंकड़ा 1100 के पार जा रहा है। गुरुवार को भी 1116 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। मृतकों के भी आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। 13 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। हालांकि 1028 लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए। 15 दिन से लगातार संक्रमितों के आंकड़े बढ़ रहे हैं। रोकथाम के लिए प्रशासन विविध स्तरों पर प्रयासरत है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के साथ कोरोना टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। तीन दिन से 10 हजार जांच हो रही है। गुरुवार को भी नागपुर जिले में 10, 611 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 1116 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सर्वाधिक शहर में 826, ग्रामीण में 288 और जिले के बाहर के 2 लोग शामिल हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 46 हजार 831 तक पहुंच गया है।

मृतकों की संख्या दहाई पार

5 और 6 के आसपास चल रही मृतकों की संख्या 13 तक पहुंच गई है। गुरुवार को दर्ज की गई 13 लोगों की मृत्यु में 9 शहर में, 2 ग्रामीण और 2 जिले के बाहर की है। कुल मृत्यु 4214 हो गई है। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाली की संख्या पिछले कुछ दिन से धीमी थी। गुरुवार को यह अचानक बढ़ गई है। गुरुवार को 1028 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। अब तक जिले में 1 लाख 35 हजार 258 लोग कोरोना से मुक्त हुए हैं। अभी 7 हजार 259 मरीज सक्रिय है। इसमें 2359 अस्पतालों में भर्ती है तो 4900 मरीज होम क्वारेंटाइन है

अमरावती में फिर मिले 906 संक्रमित, 6 ने गंवाई जान, वर्धा में 173 पॉजिटिव

अमरावती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को फिर 906 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 6 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। अब तक जिले में 32831 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 4580 सक्रिय मरीज हैं। मृतकों की संख्या 487 पर पहुंच गई है। 

वर्धा में भी 173 नए मरीज मिलने के साथ एक व्यक्ति की मृत्यु दर्ज हुई है। अब तक यहां  11857 संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें से 10632 स्वस्थ हुए हैं। 337 कोरोना से जंग हार चुके हैं। 

यवतमाल में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को मरीजों की संख्या में कमी आई है। यहां 140 नए मरीज पाए जाने के साथ 3 लोगों की मृत्यु भी हुई है।

चंद्रपुर में भी 1 व्यक्ति ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 42 नए संक्रमित भी पाए गए हैं। 

गड़चिरोली 8, गोंदिया में 24 तथा भंडारा में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


अकोला में 3 की मौत, 321 नए केस

अकोला जिले में 321 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, जिसके चलते कुल मरीजों की संख्या 15,124 हो गई है। 3 मरीजों की मौत के बाद मृतक बढ़कर 362 हो गए हैं। 60 लोगों को डिस्चार्ज करने से अब घर वापसी करने वाले 11,841 हो गए हैं। 2,921 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

वाशिम जिले में गुरुवार को 235 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिससे कुल मरीजों की संख्या 8,214 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 157 पर स्थिर रहा। 39 लोग ठीक होने से अब स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 6,810 हो गई है। 1,086 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

बुलडाणा जिले में गुरुवार को 75 वर्षीय 1 मरीज की मौत हो गई तथा 308 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिससे कुल मरीजों की तादाद बढ़कर 17,588 तथा मृतकों की संख्या 192 हो गई है। 134 मरीज ठीक हो जाने से घर वापसी करने वालों की संख्या 15,079 हो गई है। 2,317 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 
 

बीड जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट 

उधर बीड जिले में कोरोना एक बार फिर कहर बरपा रहा है। जिले में 311 मरीज सक्रिय हैं। जिनका इलाज जारी है। जिले में धार्मिक स्थलों को कहा गया है कि कोरोना संकट के मद्देनजर नियमों का सख्ती से पालन करें। कनकलेश्वर मंदिर में नियमों का पालन करते दिखाई दिए।

Created On :   25 Feb 2021 4:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story