कोरोना : नागपुर में रविवार को मिले 500 से कम पॉजिटिव केस

Corona: Less than 500 positive cases found in Nagpur on Sunday
कोरोना : नागपुर में रविवार को मिले 500 से कम पॉजिटिव केस
कोरोना : नागपुर में रविवार को मिले 500 से कम पॉजिटिव केस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों के बढ़ने की दर कम हुई है। रविवार को 482 नए मरीज मिले। आखिरी बार 63 दिन पहले यानि 9 अगस्त को 500 से कम मरीज मिले थे, जिसकी संख्या 374 थी। इसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 के ऊपर ही रही। रविवार को 23 मरीजों की मौत हुई। साथ ही 927 मरीज स्वस्थ हो कर घर गए। जिले में रविवार को कुल 5959 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 498 पाॅजिटिव पाए गए। इसमें एम्स में 360 जांच की गई, जिसमें 14 पॉजिटिव आए। इसी तरह मेडिकल के 353 में 55, मेयो के 810 में 90, माफसू के 85 में 1, नीरी के 155 में 31, निजी लैब के 1260 में 133 और एंटीजन के 2936 टेस्ट में 149 नमूने पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 139 ग्रामीण, 337 शहर और 6 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 86572 हो गए हैं। रविवार को 23 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 7 ग्रामीण, 10 शहर और 6 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2790 हो गई है। रविवार को कुल 927 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 75644 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 87.37 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

8828 एक्टिव मरीज

वर्तमान में 8138 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 2784 मरीज ग्रामीण और 5354 शहर के हैं। कुल एक्टिव संक्रमितों में से 5431 मरीज होम आइसोलेट हैं। 2707 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।

Created On :   12 Oct 2020 5:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story