- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कोरोना : नागपुर में संक्रमितों से...
कोरोना : नागपुर में संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, अकोला में 86 नए संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पिछले दो दिनों से हल्की सी राहत है। शहर में मंगलवार को जहां 1273 पॉजिटिव कोरोना संक्रमित मिले, वहीं 1662 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे, जबकि 54 लोगों की मौत होने की खबर आई। सोमवार को जिले में जांच कम की गई थी। इसकी तुलना में मंगलवार को जिले में पूरी क्षमता के साथ जांच की गई। कुल 1273 नए पाॅजिटिव नमूनों में मेयो में 183, मेडिकल से 196, एम्स से 128, माफसू से 101, नीरी से 44, निजी लैब से 356 और एंटीजन से 265 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। इन मरीजों में 340 ग्रामीण, 925 शहर और 8 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 66380 हो गए हैं। मंगलवार को 54 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 5 ग्रामीण, 41 शहर और 8 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2150 हो गई है। मंगलवार को कुल 1662 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 55212 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 31301 होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 83.18 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
कोरोना से 24 लोगों ने गंवाई जान
मंगलवार को फिर विदर्भ के सात जिलों में 24 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया। इसके अलावा कहीं मरीजों की संख्या में कमी आयी है तो कहीं इजाफा भी हुआ है।
अमरावती जिले में मंगलवार को 8 मरीजों की मौत के साथ 393 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक जिले में 11578 मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से ८६89 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कुल 247 लोगों की मौत हो चुकी है।
यवतमाल जिले में पिछले 24 घंटे में 3 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही 94 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में अब तक 7383 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 6025 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 224 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं।
वर्धा जिले में 2 लोगों की मृत्यु के साथ 147 नए संक्रमित भी मिले हैं। नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 3587 पर पहुंच चुकी है। इनमें से 1753 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 93 लोगों की जान जा चुकी है।
चंद्रपुर जिले में भी मंगलवार को 4 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। साथ ही 199 नए मरीज भी मिले हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 8289 पर पहुंच गई है। इनमें से 4754 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में मृतकों का आंकड़ा भी 122 पर पहुंच गया है।
गड़चिरोली जिले में मंगलवार को एक स्वास्थ्य कर्मी ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 93 लोग संक्रमित भी पाए गए। अब तक जिले में कुल 2086 मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से 1582 स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि मृतकों की संख्या 14 पर पहुंच गई है।
भंडारा जिले में भी मंगलवार को फिर 2 लोगों की मृत्यु होने की खबर मिली है। साथ ही 205 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक 88 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। कुल 4101 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 2611 स्वस्थ भी हुए हैं।
गोंदिया जिले में भी 4 लोगों की कोरोना से जूझते हुए मौत हो गई। 206 नए मरीज भी पाए गए हैं। जिले में अब तक 4987 मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से 3073 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक 74 लोग संक्रमण के चलते काल का ग्रास बन चुके हैं।
कोरोना से सहमे नक्सली
गड़चिरोली में नक्सली अभियान चलाते हुए निर्दोष लोगों की हत्याएं कर आंतक फैलानेवाले नक्सली खुद ही कोरोना से इस कदर भयभीत हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस महकमे से गश्त न लगाने की अपील की है। अहेरी तहसील के नागेपल्ली के समीप कुछ नक्सली पर्चे मिले हैं जिसमें नक्सलियों ने पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को जिले के जंगल में गस्त न लगाने की मांग की है।
अकोला में दो मृत, 86 नए संक्रमित
अकोला में 86 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिससे कुल मरीजों की संख्या 6,758 हो गई है। दो मरीजों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या अब 213 तक जा पहुंची है। अब तक 4,790 लोग अबतक डिस्चार्ज हुए तथा 1,747 एक्टिव मरीज अस्पतालों व घरों में अपना इलाज करवा रहे हैं।
बुलढाणा जिले में मंगलवार को 129 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इलाज के दौरान 58 वर्षीय महिला मरीज की मृत्यु हुई है। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,080 तथा मृतकों का आंकड़ा 76 पर पहुंच गया है। मंगलवार को 176 मरीजों के ठीक होने के बाद अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4,900 हो गई है। 1,104 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है।
वाशिम जिले में मंगलवार को 78 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और इलाज के दौरान 2 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,628 तथा मृतकों की संख्या 63 पर पहुंच गई है। जिले के कोविड केयर सेंटरों में 911 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। मंगलवार को 70 मरीज ठीक होने के बाद स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 2,718 तक पहुंच गई है।
Created On :   22 Sept 2020 8:24 PM IST