कोरोना पॉजिटिव : अमरावती में 5, गड़चिरोली में 1, गोंदिया में 20 और चंद्रपुर में मिले 9

Corona positive: 5 in Amravati, 1 in Gadchiroli, 20 in Gondia and 9 found in Chandrapur
कोरोना पॉजिटिव : अमरावती में 5, गड़चिरोली में 1, गोंदिया में 20 और चंद्रपुर में मिले 9
कोरोना पॉजिटिव : अमरावती में 5, गड़चिरोली में 1, गोंदिया में 20 और चंद्रपुर में मिले 9

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले में गुरुवार को 5 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 2 मरीज नए क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जिले में अब तक कुल 139 कोरोना संक्रमित पाए गए, जिनमें से 123 मरीज मनपा क्षेत्र के ही हैं। जिन 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें लालखड़ी क्षेत्र की 24 वर्षीय महिला, हनुमान नगर क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला, वलगांव रोड परिसर के डीएड कॉलोनी की 39 वर्षीय महिला, अलील कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय महिला और हबीब नगर निवासी पुरूष शामिल है। 

गड़चिरोली में एक और पॉजिटिव  

गड़चिरोली जिले के आरमोरी तहसील मुख्यालय में संस्थागत क्वारेंटाइन एक और मरीज की रिपोर्ट गुरुवार 21 मई को पॉजिटिव आई है। लगातार पांच दिन से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। गुरुवार को मिले नए मरीज के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 9 पर पहुंच चुकी है।

गोंदिया में अचानक पाए गए 20 नए संक्रमित 

गोंदिया जिले में गुरुवार को अचानक 20 लोगों की जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। दो दिन पहले 19 मई को अर्जुनी मोरगांव एवं आमगांव तहसील के दो लोग संक्रमित पाए गए थे। गुरुवार को एकसाथ 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संक्रमितों की संख्या 22 पर पहुंच गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम निमगड़े ने 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

अब चंद्रपुर में भी मिले 9 पॉजिटिव  

चंद्रपुर जिले में एक ही रात 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 12 हो गया है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ। यह सभी लोग संस्थागत क्वारेंटाइन थे। इनमें मूल तहसील अंतर्गत ग्राम चिरोली के 1, पोंभुणा तहसील अंतर्गत ग्राम जाम के 1, चंद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम विसापुर के 1, आरवट के 1 तथा ताडाली की 1 युवती,  सिंदेवाही तहसील अंतर्गत ग्राम विरवा के 1, ब्रह्मपुरी तहसील अंतर्गत गरम खेड़मक्ता के 1 तथा वरोरा तहसील मुख्यालय के दम्पति इस प्रकार कुल 9 लोग शामिल हैं।  
 

Created On :   21 May 2020 10:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story