कोरोना पॉजिटिव सांसद नवनीत राणा की तबीयत बिगड़ी, नागपुर से मुंबई के लीलावती अस्पताल शिफ्ट 

Corona positive MP Navneet Ranas situation critical
कोरोना पॉजिटिव सांसद नवनीत राणा की तबीयत बिगड़ी, नागपुर से मुंबई के लीलावती अस्पताल शिफ्ट 
कोरोना पॉजिटिव सांसद नवनीत राणा की तबीयत बिगड़ी, नागपुर से मुंबई के लीलावती अस्पताल शिफ्ट 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। सांसद नवनीत राणा की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। उनकी कोरोना रिपोर्ट 7 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। दो दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद होम आईसोलेशन से निकालकर नागपुर के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां 12 अगस्त को उनके फेफड़ों में इंफेक्शन की बात सामने आई थी, लेकिन तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस में डॉक्टरों की देखरेख में वॉकहार्ट अस्पताल से मुंबई रवाना कर दिया गया। 

13 अगस्त की सुबह सांसद नवनीत राणा के फेफड़ों में इंफेक्शन अधिक बढ़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद स्थानीय डाक्टरों की सलाह से बेहतर उपचार के लिए मुंबई रवाना किया गया। इस समय उनके विधायक पति रवि राणा जो कि कोरोना के चलते वॉकहार्ट में इलाज करा रहे थे, वह भी साथ ही रवाना हुए। विधायक राणा की स्वास्थ्य की स्थिति फिलहाल बेहतर बताई जा रही है। नागपुर से मुंबई जाते वक्त एंबुलेंस में सांसद राणा की देखरेख के लिए डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. वैभव जयस्वाल भी साथ रवाना हुए हैं। 
 

 

Created On :   13 Aug 2020 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story