Corona : नागपुर में 2 प्रतिशत से भी कम हुई पॉजिटिविटी दर, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona: Positivity rate reduced to less than 2 percent in Nagpur, know - latest figures of Vidarbha
Corona : नागपुर में 2 प्रतिशत से भी कम हुई पॉजिटिविटी दर, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े
Corona : नागपुर में 2 प्रतिशत से भी कम हुई पॉजिटिविटी दर, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या कम हो गई है। मंगलवार को जिले में 833 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि 203 नए मरीज मिले। संक्रमितों से करीब चार गुना मरीज डिस्चार्ज हुए जिससे अब स्थिति सामान्य हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 10545 नमूनों की जांच की गई। जिसके अनुसार संक्रमण दर सिर्फ 1.92 प्रतिशत रही। अब रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। साथ ही मंगलवार को साथ ही 12 मरीजों की मौत हुई। जबकि ग्रामीण में सिर्फ 57 मरीज मिले हैं। मंगलवार को 10545 नमूनों की जांच की गई। जिसमें से 203 नए संक्रमित मिले। जिसमें ग्रामीण के 57, शहर के 142 और जिले के बाहर के 4 मरीज मिले हैं। जांच में किसी भी लैब में 100 से ज्यादा मरीज नहीं मिले हैं जो कि राहत की बात है। नए संक्रमितों में एम्स में 25, मेडिकल में 34, मेयो में 18, नीरी में 5, नागपुर युनिवर्सिटी में 8, निजी लैब में 70 और एंटीजन में 43 नमूने पॉजिटिव आए। कुल संक्रमितों की संख्या 474808 हो गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 12 मरीजों की मौत हुई। इसमें से 2 ग्रामीण, 6 शहर, 4 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कुल मृतकों की संख्या 8914 हो गई है। मई माह में में रिकवरी दर तेजी से बढ़ी है। इसका कारण है बड़ी संख्या में मरीजों का डिस्चार्ज होना। रिकवरी दर अब 96.94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 833 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 460275 पहुंच गई है

राहत : सुधर रहे हालात, तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीज

विदर्भ के सात जिलों में तेजी से हालात सुधरने लगे हैं। एक तरफ जहां संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है वहीं मृतकों की संख्या भी घटती जा रही है। मंगलवार को गड़चिरोली और भंडारा में कोरोना से एक भी मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। मंगलवार को अमरावती में जहां 338 लोग संक्रमित पाए गए वहीं 7 लोगों की मृत्यु भी हुई। जबकि 724 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। वर्धा जिले में 99 लोग संक्रमित पाए गए। इसके कहीं अधिक 349 लोग स्वस्थ हुए। यहां पर भी 7 लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई। यवतमाल जिले में 4 लोगों की मृत्यु हुई तथा 73 लोग पॉजिटिव पाए गए। 301 लोग स्वस्थ भी हुए। चंद्रपुर जिले में 119 संक्रमित पाए गए जबकि इससे कहीं अधिक 377 मरीजों ने कोरोना को मात दी। हालांकि 7 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए प्राण त्याग दिए। गड़चिरोली जिले के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। यहां एक भी मृत्यु दर्ज नहीं हुई तथा मात्र 61 नए मरीज पाए गए। 164 लोग स्वस्थ भी हुए। गोंदिया जिले में मात्र 23 लोग संक्रमित पाए गए तथा 50 लोग स्वस्थ भी हुए। १ मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। भंडारा जिले में मंगलवार को एक भी कोरोना मरीज की मृत्यु नहीं हुई जबकि 60 मरीज स्वस्थ हुए और 90 लोग संक्रमित पाए गए। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 11 मृत, 371 नए संक्रमित

अकोला जिले में 3 मरीजों का मौत हो गई जिसके कारण अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1072 हो गई है। मंगलवार को 133 नए पॉजिटिव सामने आए जिनके कारण कुल चिन्हित पॉजिटिव अब 55,869 हो गए हैं। 419 लोगों को नियमानुसार डिस्चार्ज किया गया। अब यह संख्या 50,676  हो गई है। इस समय 4121 एक्टिव का इलाज जारी हैं।

बुलढाणा जिले में मंगलवार को 3 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 609 हो गई है। 128 नए संक्रमित केस मिलने से चिन्हित मरीजों की कुल संख्या 84,906 हो गई है। 320 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 82,665 हो गई है। 1,634 सक्रिय मरीजों पर उपचार चल रहा है।

वाशिम जिले में मंगलवार को इलाजरत 5 मरीज की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 583 तथा 110 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 40,173 हो गई है। 270 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 37,596 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1,993 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

 

Created On :   1 Jun 2021 4:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story