विदर्भ में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, नागपुर में मरीजों की संख्या दिनभर में 500 पार

Corona slows in Vidarbha, number of patients in Nagpur crosses 500 in a day
विदर्भ में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, नागपुर में मरीजों की संख्या दिनभर में 500 पार
विदर्भ में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, नागपुर में मरीजों की संख्या दिनभर में 500 पार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को एकबार फिर एक दिन में 500 से अधिक मरीजों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। गुरुवार को 24 घंटे में 536 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अब तक नागपुर जिले में कुल 1 लाख 13 हजार 269 मरीज पॉजिटिव आ चुके है। वहीं, गुरुवार को 24 घंटे में 307 मरीज स्वस्थ्य होकर वापस घर लौटे हैं। अब तक नागपुर जिले में कुल 1 लाख 4 हजार 137 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है जो कुल मरीजों का 91.94 फीसदी है। गुरुवार को 24 घंटों में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है। इसमें 5 ग्रामीण, 7 शहरी और 3 जिले के बाहर के हैं। अब तक कुल 3707 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। गुरुवार को जिले में 6611 नमूनों की जांच की गई जिसमें 536 नमूने पॉजिटिव पाए गए। इसमें एम्स में 17, मेडिकल में 77, मेयो में 74, माफ्सू में 13, नीरी में 31, रातुम में 76, प्राइवेट लैब में 209, एंटीजन के 39 नमूने पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को 5425 कोरोना के मरीज एक्टिव थे। इसमें ग्रामीण में रहने वाले 800 और शहर में रहने वाले 4 हजार 625 है।

धीमी हुई कोरोना की रफ्तार 

दीपोत्सव के बाद से निरंतर बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के आंकड़ों में कुछ हद तक कमी आयी है। प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि कुछ हद तक नियंत्रित होती नजर आ रही है। 

अमरावती जिले में गुरुवार को 1 मरीज की मृत्यु हो गई तथा 70 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक 18068 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 17199 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 380 लोगों की जान जा चुकी है। 

वर्धा जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना से जूझते हुए 2 लोगों की मौत हो गई तथा 62 नए मरीज भी पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 8019 पर पहुंच गई है। इनमें से 7278 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 253 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया।

यवतमाल जिले में नए 25 मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 11631 पर पहुंच गई है। इनमें 10839 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 374 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

चंद्रपुर में भी कोरोना संक्रमण ने 2 लोगों की जान ले ली। साथ ही 172 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 20455 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 18,235 स्वस्थ भी हुए हैं। मरनेवालों का आंकड़ा 310 पर पहुंच गया है। 

गड़चिरोली जिले में गुरुवार 1 मरीज की मृत्यु के साथ 67 नए मरीज भी पाए गए हैं। जिले में अब तक 8108 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 7562 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 84 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गोंदिया जिले में गुरुवार को एक मरीज ने दम तोड़ दिया तथा 47 नए  संक्रमित मरीज पाए गए। जिले में अब तक 12595 मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से 11597 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 162 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भंडारा जिले में 45 नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा  10,985 पर पहुंच गया है। इनमें से 9863 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 257 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अकोला में 1 की मौत, 33 नए संक्रमित

अकोला जिले में गुरुवार को एक दिन में 33 मरीज बढ़े, जिससे कुल मरीजों की संख्या 9,534 हो गई है। एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 296 तक पहुंच गई है। 49 मरीज गुरुवार को डिस्चार्ज किए गए, जिससे कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की तादाद भी 8,662 हो गई है। 572 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में गुरुवार को 44 नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11,433 हो गई तथा कोई मौत न होने से मृतकों का आंकड़ा 135 पर स्थिर है। 26 मरीजों के स्वस्थ होने से अब ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या 1,200 हो गई है। 437 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में गुरुवार को 14 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जिससे कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,936 हो गई है। 26 नवम्बर से मृतकों की संख्या 141 पर ही स्थिर है। 22 मरीजों को डिस्चार्ज देने से स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 5,408 पर पहुंच गया है। 243 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

 

Created On :   3 Dec 2020 4:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story