- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- Corona Update : नागपुर में नए 1024...
Corona Update : नागपुर में नए 1024 पॉजिटिव, चंद्रपुर में डॉक्टर की कोरोना से मौत, अकोला में 40 नए संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 1024 नमूने पाॅजिटिव पाए गए। अब संक्रमितों की संख्या 18746 हो चुकी है। इसके साथ ही 28 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वस्थ होने वाली मरीजों की संख्या 9000 पार पहुंच गई है। शुक्रवार को बडी संख्या में मरीज डिस्चार्ज हुए। कुल 18746 पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 89, मेडिकल से 23, एम्स से 105, माफसू से 26, निजी लैब से 177 और एंटीजन से 640 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। नए 28 लोगों की मौतों के साथ मौत का कुल आंकड़ा 653 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 700 मरीज स्वस्थ हो कर घर गए। इन्हें मिलाकर कुल 9364 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
भंडारा जिले में और 35 संक्रमण के शिकार
भंडारा जिले में शुक्रवार को 35 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 730 हो गई है। 440 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं।
अमरावती में चार मृत, 118 पॉजिटिव
अमरावती जिले में चार मरीजों की मृत्यु के साथ 118 नए संक्रमित पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की तादाद 4334 पर पहुंच गई है जबकि 107 लोग जान गंवा चुके हैं। 3110 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मृतकों में वलगांव, शिराला, अंबा विहार और अंबागेट परिसर के मरीजों का समावेश है।
40 नए पॉजिटिव के साथ यवतमाल में 1 मृत
यवतमाल जिले में एक संक्रमित की मृत्यु के साथ 40 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। मृतक पुसद का निवासी बताया जाता है। जिले में अब तक 2522 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 1664 स्वस्थ भी हुए हैं।
वर्धा में विधायक समेत 47 संक्रमित, एक की मौत
वर्धा जिले में वर्धा-सेलू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक समेत नए 47 मरीज शुक्रवार को मिले हैं। साथ ही आर्वी के 77 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हुई है। जिले में अब तक 559 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 372 स्वस्थ हुए हैं। मृतकों की संख्या 11 पर पहुंच गई है।
चंद्रपुर में डॉक्टर की कोरोना से मौत, 57 नए मरीज
चंद्रपुर जिले में शुक्रवार को वरोरा उपजिला अस्पताल के आयुष विभाग में ठेके पर सेवारत 32 वर्षीय डॉक्टर की मौत के साथ 57 नए मरीज भी मिले हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों का आंकडा 1306 हो गया है जिनमें से 866 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। चिकित्सक की मृत्यु के बाद मृतकों की संख्या 10 हो गई है।
गडचिरोली में 6 संक्रमित
गड़चिरोली जिले में 6 नए कोरोना संक्रमितों के साथ आंकड़ा 872 पर पहुंच गया है। 755 स्वस्थ भी हुए हैं।
गोंदिया में मिले 44 मरीज
गोंदिया जिले में 21 अगस्त को 44 पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल 954 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 696 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
अकोला में दो मृत, 40 नए पॉजिटिव मरीज
अकोला जिले में शुक्रवार को 40 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिससे कुल बाधितों की संख्या 3,398 हो गई है। दो मरीजों की मौत के कारण मृतकों की तादाद 143 हो गई है। 34 स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जिससे डिस्चार्ज की संख्या 2,924 हो गई है। फिलहाल 311 संक्रमितों पर उपचार जारी हैं।
बुलढाणा में 34 नए संक्रमित
बुलढाणा जिले में 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, और 18 मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया। इस प्रकार जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,471 पर पहुंच गया है। अबतक 1,589 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं तथा मृतकों की संख्या 41 है।
वाशिम में मिले 30 कोरोना संक्रमित
जिले में शुक्रवार को 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले के दो मरीजों की अकोला और औरंगाबाद में मृत्यु हुई। 53 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में अबतक 1,290 संक्रमित मरीज पाए गए है। अबतक 877 स्वस्थ भी हो चुके हैं। 18 की मृत्यु हो चुकी है। कोविड केयर सेंटरों में 350 संक्रमितों का इलाज जारी है।
Created On :   21 Aug 2020 9:16 PM IST