Corona Update : नागपुर में 1966 पॉजिटिव, परभणी में डॉक्टर की मौत, बीदर विधायक संक्रमित, नाशिक में 40,000 पार आंकड़ा

Corona Update: 1966 positive in Nagpur, doctor died in Parbhani, Bidar MLA infected, 40,000 crossed in Nashik
Corona Update : नागपुर में 1966 पॉजिटिव, परभणी में डॉक्टर की मौत, बीदर विधायक संक्रमित, नाशिक में 40,000 पार आंकड़ा
Corona Update : नागपुर में 1966 पॉजिटिव, परभणी में डॉक्टर की मौत, बीदर विधायक संक्रमित, नाशिक में 40,000 पार आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को एक बार फिर 1966 संक्रमितों के साथ कोरोना विस्फोट हुआ। 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। अब प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों का आंकडा 2000 के करीब पहुंच गया है। कुल संक्रमितों का आंकडा 36 हजार पार हो गया है। शुक्रवार को 39 लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या भी 1200 पार पहुंच गई है। कुल 1966 नए पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 160, मेडिकल से 90, एम्स से 113, माफसू से 64, नीरी से 90, निजी लैब से 513 और एंटीजन से 936 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। इन मरीजों में 209 ग्रामीण, 1756 शहर और 1 जिले के बाहर का है। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 36398 हो गए हैं। 39 लोगों की मौत हुई जिसमें से 5 ग्रामीण, 33 शहर और 1 जिले के बाहर क है। कुल मृतकों की संख्या 1216 हो चुकी है। शुक्रवार को कुल 1228 मरीज स्वस्थ हो कर घर गए। इन्हें मिलाकर कुल 24110 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 12140 होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 66.26 प्रतिशत पहुंच चुकी है।

यवतमाल में 9 ने हारी कोरोना से जंग, 197 नए मरीज 

यवतमाल मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड एवं जिले के विविध कोविड सेंटर्स में दाखिल मरीजों में से 9 लोगों ने गत २४ घंटे के भीतर दम तोड़ दिया। इसके अलावा  जिले में १९७ नये पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। 9 लोगों की मृत्यु के साथ जिले में मृतकों की संख्या शतक को पार कर 108 पर पहुंच गई है। नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा भी 3924 पर आ पहुंचा है। इनमें से 2839 लोग स्वस्थ हुए हैं।


अमरावती में 7 मृत, 88 नए मरीज 

अमरावती जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 7 मरीजों की मृत्यु हो गई। जबकि मनपा आयुक्त प्रशांत रोडे समेत 88 नए संक्रमित भी पाए गए हैं। इन नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 6409 पर पहुंच गया है। इनमें से 4868 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 147 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। मनपा आयुक्त के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए करीब 23 अधिकारी व कर्मियों के स्वैब के नमूने जांच के लिए भिजवाए गए हैं। मनपा को सैनेटाइज कर बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 

वर्धा में 2 मृत, 168 संक्रमण के शिकार 

वर्धा जिले मेें शुक्रवार को दो लोगों की मृत्यु के साथ हिंगणघाट के नगराध्यक्ष एवं दो जिला परिषद सदस्यों समेत 168 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1462 पर पहुंच गई है। इनमें से 826 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक जिले में 30 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं। 

गड़चिरोली जिले में 15 कोरोना की चपेट में  

गड़चिरोली जिले में और 15 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1229 पर पहुंच गयी है। इनमें से 927 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 

भंडारा में 2 मृत, 139 संक्रमित  

भंडार जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मृत्यु के साथ मृतकों का आंकड़ा 30 पर पहुंच गया है। साथ ही १३९ नए मरीज भी पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1746 पर पहुंच गई है। इनमें से 907 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।  

गोंदिया में 1 की मृत्यु, 153 संक्रमण के शिकार 

गोंदिया जिले में शुक्रवार को रामनगर निवासी एक व्यक्ति की मौत के साथ 153 नए मरीज भी मिले हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 900 हो चुकी है। 

चंद्रपुर में 279 पॉजिटिव

चंद्रपुर में शुक्रवार को 279 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3446 पर पहुंच गया है। 1608 मरीज  कोरोना पर मात कर घर लौट चुके हैं। अब तक 37 मरीज कोरोना से जंग हार चुके हैं। 

जिले के बल्लारपुर तहसील मुख्यालय में दिव्यांग युवक के साथ अप्राकृतिक अत्याचार करने वाला आरोपी संक्रमित पाए जाने के बाद 11 पुलिस कर्मियों को क्वारेंटाइन होना पड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार बल्लारपुर के टेकड़ी परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल वार्ड निवासी कालू उर्फ सतीश नगराले (26) ने परिसर के ही 25 वर्षीय मूकबधिर युवक के साथ अप्राकृतिक अत्याचार किया। वारदात 1 सितंबर की रात्रि की है। शुक्रवार को मामला उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब उसकी जांच करवाई, तो वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसके संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को भी क्वारेंटाइन किया गया।

अकोला में तीन मृत, 118 नए संक्रमित

अकोला में शुक्रवार को कोरोना मरीजों ने शतक पार कर दिया। कुल 118 नए संक्रमित मिलने से पीड़ितों की कुल संख्या 4,368 हो गई है। तीन मरीजों ने शुक्रवार दम तोड़ा। जिसमें 2 सितम्बर को भर्ती मलकापुर की 55 वर्षीय महिला, 19 अगस्त को दाखिल तेल्हारा तहसील की सिरसोली की 65 वर्षीय महिला तथा 29  अगस्त को भर्ती मूर्तिजापुर के 60 वर्षीय पुरुष मरीज का समावेश है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है। 819 एक्टिव मरीजों पर अस्पताल में इलाज जारी है।

बुलढाणा में 4 मृत, मिले 91 संक्रमित 

बुलढाणा में शुक्रवार को कुल 91 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 4 मरीजों की अस्पताल में मृत्यु हो जाने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,605 तथा मृतकों का आंकड़ा 53 पर पहुंच गया है। 167 मरीज एक ही दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे, जिससे ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी 2,572 पर पहुंच गई है। 980 एक्टिव मरीजों पर उपचार जारी है। 

वाशिम में 112 कोरोना पॉज़िटिव

वाशिम जिले में 112 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। जिले में अबतक 1,961 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। अबतक 29 की मृत्यु हो चुकी है। जिले के विविध कोविड केयर सेंटरों में 555 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

कोरोना योद्धा युवा डॉक्टर की मौत

परभणी जिला सामान्य अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना के कारण 24 वर्षीययुवा चिकित्सक की सुबह चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। जिंतूर रोड के विकासनगर के निवासी युवा डॉक्टर, जो कोरोना के साथ रोगियों को चिकित्सा सेवा प्रदान करते हैं। कोरोना का संक्रमण होने पर जिला सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 4 सितंबर की सुबह डॉक्टर की मौत होने की जानकारी मिली। जिला सरकारी अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि तहसील के पिंगली के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विधायक बी. नारायण कोरोना संक्रमित

बीदर जिला के बसवकल्याण क्षेत्र के विधायक बी. नारायण राव 31 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए। इनको बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बहुत खराब है, उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है। 

वहीं जिला अधीकारी रामचंद्रन. आर. को कोरोना संक्रमण का पता चला है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखा गया है।

नाशिक जिले में 40,000 से अधिक हुए किरोना मरीज

नाशिक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40,000 पार कर गई है। अब तक, 32,136 रोगियों ने कोरोना को मात दी है। 2 दिन में शहर के तीन और जिले के विभिन्न हिस्सों में तीन मौतें हुई हैं। 

कोरोना के कारण सबसे ज्यादा 509 लोग नाशिक में मारे गए हैं। सिन्नर, निफाड़, नांदगांव, इगतपुरी और अन्य तहसीलों में कुल 254 लोगों की मौत हुई। मालेगांव में 113 मौतें हुई हैं। जिले में इलाज के लिए आए 24 लोगों की भी मौत हो गई है।
 


 

 

Created On :   4 Sep 2020 4:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story