कोरोना अपडेट : नागपुर जिले में 609 नए मरीज- 29 की मौत, जानिए- विदर्भ के आंकड़े

Corona update: 609 new patients- 29 deaths in Nagpur district, know- Vidarbha figures
कोरोना अपडेट : नागपुर जिले में 609 नए मरीज- 29 की मौत, जानिए- विदर्भ के आंकड़े
कोरोना अपडेट : नागपुर जिले में 609 नए मरीज- 29 की मौत, जानिए- विदर्भ के आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या भले लगातार बढ़ रही हो, लेकिन उसकी रफ्तार कम हुई है। बुधवार को 609 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 88499 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 29 मौतें हुईं। 743 मरीज स्वस्थ हुए। अब डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। जिले में बुधवार को कुल 5428 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 609 पाॅजिटिव पाए गए। इसमें एम्स में 302 जांच की गई, जिसमें 6 पॉजिटिव आए। इसी तरह मेडिकल के 564 में 25, मेयो के 821 में 102, माफसू के 141 में 16, नीरी के 78 में 0, निजी लैब के 1169 में 343 और एंटीजन के 2353 टेस्ट में 116 नमूने पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 197 ग्रामीण, 403 शहर और 9 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 88499 हो गए हैं। बुधवार को 29 लोगों की मौत हुई। इसमें 9 ग्रामीण, 11 शहरी और 9 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2869 हो गई है। बुधवार को कुल 743 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 78214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 88.38 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वर्तमान में 7416 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 2498 मरीज ग्रामीण और 4918 शहर के हैं। कुल एक्टिव संक्रमितों में से 4782 मरीज होम आइसोलेट हैं। 2634 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।

गोंदिया में 114 लोग संक्रमित 

गोंदिया जिले में 114 लोग संक्रमित पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 8153 पर पहुंच चुकी है। इनमें से 7395 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में फिलहाल 350 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 108 लोग कोरोना के चलते जान गंवा चुके हैं।  

वर्धा में 1 मृत, 44 पॉजिटिव 

वर्धा जिले में संक्रमण के चलते 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 44 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक जिले में 5570 मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से 3835 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 173 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल 1532 लोगों का इलाज चल रहा है।  
भंडारा में 4 की मृत्यु, 148 संक्रमण की चपेट में 

भंडारा जिले में बुधवार को 4 लोगों की मृत्यु के साथ 148 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 7101 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जिनमें से 177 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 5576 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।   

अमरावती में 4 ने तोड़ा दम, 54 संक्रमण के शिकार  

अमरावती जिले में 4 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया जबकि 54 लोग संक्रमित पाए गए हैं। नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 15,118 पर पहुंच चुका है। इनमें से 339 लोग कोरोना से जंग हार गए। फिलहाल 13450 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

यवतमाल में 1 मृत, 27 नए मरीज  

यवतमाल में 1 व्यक्ति की कोरोना से मौत के साथ 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिले में संक्रमितों की संख्या 9175 पर पहुंच गई है। इनमें से 291 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 8271 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 

चंद्रपुर में 3 मृत,  मिले 315 पॉजिटिव 

चंद्रपुर जिले में 3 लोगों की मृत्यु के साथ 315 नए मरीज पाए गए हैं। जिले में अब तक 12,746 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 9492 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 193 पर पहुंच गया है। 

गड़चिरोली में मिले 81 पॉजिटिव 

गड़चिरोली जिले में बुधवार को 81 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 4236 पर पहुंच गई  है। इनमें से 3209 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलहाल 995 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 32 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं।

अकोला में 25 नए संक्रमित

अकोला जिले में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। इससे पहले अब तक 260 जानें जा चुकी हैं। बुधवार को 25 नए संक्रमित सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की तादाद बढ़कर 7,905 तक पहुंच गई है। अब तक 7,264 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे हैं। 374 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी हैं। 


बुलढाणा जिले में बुधवार को 31 नए संक्रमित मरीज मिले। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8,148 हो गया है। मृतकों का आंकड़ा 111 पर स्थिर रहा। बुधवार को 41 मरीजों ने कोरोना पर मात पाई। अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 7,635 हो गई है। 402 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में बुधवार को 27 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,839 पर पहुंच गया है।मृतकों का आंकड़ा लगातार दूसरे दिन 99 पर स्थिर रहा। जिले के कोविड केयर सेंटरों में 593 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। बुधवार को 28 मरीजों के ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4,241 पर पहुंच गई है। 
 

Created On :   14 Oct 2020 3:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story