Coronavirus in Nagpur: 58 और पॉजिटिव नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1669

Coronavirus in Nagpur: 58 More Positive Nagpur Has Corona Patients Number 1669
Coronavirus in Nagpur: 58 और पॉजिटिव नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1669
Coronavirus in Nagpur: 58 और पॉजिटिव नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1669

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। 58 मरीज पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1669 हो गई है। शुक्रवार को पॉजिटिव आए सैंपल में 32 की मेयो में, 8 की माफसू में, 14 की एम्स में और एक की मेडिकल में जांच हुई है। तीन सैंपल निजी लैब में जांचे गए हैं। मेयो में जांचे गए 32 सैंपल में 30 सेंट्रल जेल और 2 मिलिटरी हॉस्पीटल कामठी के मरीजों के हैं। माफसू में जांचे गए 8 सैंपल पांचपाचली क्वारंटाइन सेंटर के मरीजों के हैं। एम्स में जांचे गए सैंपल 14 सैंपल में 13 वीएनआईटी क्वारंटाइन सेंटर के हैं। जबकि एक मरीज एम्स की ओपीडी में पहुंचा था। मेडिकल में पॉजिटिव आया मरीज राजनगर क्वरंटाइन सेंटर का है। तीन अन्य सैंपल निजी लैब में जांचे गए हैं।

वोक्हार्ट में कोरोना उपचार की अनुमति

निजी क्षेत्र में कोरोना उपचार के लिए नागपुर के वोक्हार्ट अस्पताल को अनुमित प्रदान की गई है। गांधीनगर स्थित वोक्हार्ट की शाखा में  कोरोना के मरीजों का उपचार किया जाएगा। अस्पताल में कोरोना उपचार के लिए समर्पित 45 बेड क्षमता वाला यूनिट तैयार किया गया है। हालांकि, शंकर नगर स्थित 125 बेड वाली शाखा नॉन कोरोना हॉस्पिटल रहेगा। कोरोना उपचार के लिए तैयार उच्च क्षमता वाली टीम में डॉ. निर्मल जायस्वाल, डॉ. अजय साखरे, डॉ. अतुल सोमाणी, डॉ. सपना खानझोटे और डॉ. वैभव अग्रवाल शामिल हैं। अस्पताल के कर्मचारियों को कोरोना उपचार के लिए कठोर प्रशिक्षण दिया गया है। वोक्हार्ट हॉस्पिटल की सेंटर हेड डॉ. के. सतुजा ने कहा कि, हम इस पहल से कोरोना उपचार में जुटे शासकीय स्वास्थ्य सेवा की मदद करना चाहते हैं।


6 परिसर प्रतिबंध मुक्त, 3 नए क्षेत्र सील

कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के िलए प्रतिबंधित एरिया में 28 दिन की कालावधि में नया संक्रमित मरीज नहीं मिलने पर 6 एरिया प्रतिबंध मुक्त कर दिए गए हैं। एक एरिया में संक्रमण बढ़ने से विस्तार किया गया। वहीं, नए मरीज मिलने पर 3 एरिया सील किए गए। मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने गुरुवार को यह आदेश जारी किए।

प्रतिबंध मुक्त

सतरंजीपुरा जोन : 
स्वीपर कॉलोनी लालगंज, बिनाकी सोनार टाेली, सतरंजीपुरा
लक्ष्मी नगर जोन :
 बजाज नगर
धंतोली जोन : 
चंद्रमणि नगर
धरमपेठ जोन : 
एस.के. बैनर्जी मार्ग, पोस्ट ऑफिस

नए प्रतिबंधित

लकड़गंज जोन : मिनीमाता नगर, मनपा स्कूल
उत्तर : प्रदीप फुलझेले निवास से भगवान भोले निवास
पूर्व : प्रदीप फुलझेले निवास से मनपा स्कूल की दीवार
दक्षिण : मनपा स्कूल की दीवार
पश्चिम : भगवान भोले निवास से संत घासीदास भवन     
मंगलवारी जोन : एस.आर. बिल्डिंग, झिंगाबाई टाकली
दक्षिण-पश्चिम : विनोद खरे निवास
उत्तर-पश्चिम : गोदावरी किराना स्टोर्स
उत्तर-पूर्व : अनिल ढगे निवास
दक्षिण-पूर्व : खंडेश्वर निवास
धंतोली जोन : विलास नगर रामेश्वरी
उत्तर-पश्चिम : राजेश किराना स्टोर्स
उत्तर-पूर्व : संजय सावरकर निवास
दक्षिण-पूर्व : नंदाजी महाराज मठ
दक्षिण-पश्चिम : भीमराव राऊत निवास

इस एरिया का किया विस्तार

लकड़गंज जोन : 
मिनीमाता नगर पांच झोपड़ा
पहले....
उत्तर : गौरव गेंडरे निवास
पूर्व : अशोक शाहू निवास, गली नं. 13
दक्षिण : रेलवे लाइन
पश्चिम : सुखदेव बांधे निवास गली नं. 15
अब......
उत्तर : गंगाधर किराना से गौरव किराना
पूर्व : गौरव किराना से अशोक शाहू निवास
दक्षिण : अशोक शाहू निवास से रेलवे लाइन
पश्चिम : निपाणे निवास से अमरसिंह परमार निवास

क्वारेंटाइन 28 लोग स्वस्थ होकर घर रवाना

हिंगना तहसील के वानाडोंगरी स्थित शासकीय होस्टल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में 17 जून को 28 लोगों को क्वारेंटाइन  किया गया था। सभी लोगों की दो बार कोरोना जांच निगेटिव आई। 14 दिन क्वारेंटाइन और जांच के बाद स्वस्थ होने पर 1 जुलाई को अधिकारियों ने गुलाब का फूल देकर घर रवाना किया। इस वक्त उपाविभगीय अधिकारी इंदिरा चौधरी, उप-विभागीय जलसंधारण अधिकारी तथा सीसीसी सचिव कृष्णमोहन राव, तहसीलदार संतोष खांडरे, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण पड़वे, वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. रविकांत घोड़ेवार, डॉ. रवींद्र बंसोड़, डॉ. रवींद्र शहारे, डॉ. सूचिका दिघेकर आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Created On :   3 July 2020 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story