कोरोना वायरस: विदेशों से आने वाले यात्रियों के हाथ पर लगाएंगे मुहर

Coronavirus to seal passengers hand coming from abroad
कोरोना वायरस: विदेशों से आने वाले यात्रियों के हाथ पर लगाएंगे मुहर
कोरोना वायरस: विदेशों से आने वाले यात्रियों के हाथ पर लगाएंगे मुहर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना प्रभावित देशों की सूची में अब और तीन देश जुड़ गए हैं। दुबई, सउदी अरेबिया, यूएसए से आने वाले यात्रियों पर भी अब नजर रखी जाएगी। पहले 7 देश ही इसमें शामिल थे। इन देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोक उनके हाथों पर मुहर लगाया जाएगा और उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा। मुहर लगने से यह तय होगा जाएगा कि उन्हें अलग रखना है। इस बीच कोरोना संदिग्ध के नाम पर नागरिकों द्वारा संबंधित व्यक्ति से भेदभाव के मामले सामने रहे हैं। मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि अगर कोरोना वायरस के नाम पर किसी व्यक्ति से कोई भेदभाव करता है या शिकायत करता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सजा का भी प्रावधान है। 

निपटने बड़े स्तर पर तैयारी
शहर में कोरोना वायरस की स्थिति से अवगत कराते हुए मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। अब तक 140 कॉल्स आए हैं। कॉल्स आने पर संबंधित व्यक्ति से दिन भर हाल-चाल जाना जा रहा है। 10 जोन में 10 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। फिलहाल शहर में जो चार पॉजिटिव मिले हैं, वह बाहर से आए हैं। सिर्फ एक महिला है, जो संपर्क में आने से बाधित हुई है। 

मॉस्क लगाने की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। मॉस्क का उपयोग करने की भी जरूरत नहीं है। मास्क उनके लिए जरूरी है, जो पीड़ित हैं या फिर जो उनका इलाज कर रहे हैं। मास्क लगाने से जरूरी है कि आप अपना हाथ बार-बार धोएं। कम से कम 40 सेकंड तक हाथ धोएं। हाथ धोएं बिना उसे चेहरे या शरीर के हिस्से को न लगाएं। सैनिटाइजर भी खरीदने की जरूरत नहीं है। सादे साबुन से भी हाथ धो सकते हैं। सिर्फ सतर्कता बरतें। अगर कोई पॉजिटिव या संदिग्ध है तो उससे सिर्फ 3 फीट की दूरी बनाए रखें। 

Created On :   17 March 2020 5:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story