पार्षद आभा पांडे का जल त्याग आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

Councilor abha pandey agitation movement continues for second day
 पार्षद आभा पांडे का जल त्याग आंदोलन दूसरे दिन भी जारी
 पार्षद आभा पांडे का जल त्याग आंदोलन दूसरे दिन भी जारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जलसमस्या को लेकर मनपा सभागृह में बोलने का मौका नहीं मिलने से संतप्त निर्दलीय नगरसेवक आभा पांडे ने जलत्याग आंदोलन शुरू किया है। शुक्रवार को उनके आंदोलन को कांग्रेस नगरसेवक रमेश पुणेकर व नितीन साठवणे ने भी समर्थन दिया है। शनिवार को भी पार्षद का जल त्याग आंदोलन जारी रहा।

उल्लेखनीय है कि आंदोलनकर्ता पार्षदों ने मनपा प्रशासन व सत्तापक्ष के पदाधिकारियों का निषेध किया  है। मनपा जलप्रदाय समिति के सभापति पिंटू झलके व अतिरिक्त मनपा आयुक्त राम जोशी ने नगरसेवक पांडे से आंदोलन वापस लेने का निवेदन किया। लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। पार्षद आभा पांडे अपनी मांगों को लेकर अड़ी हुईं हैं। आंदोलन के पूर्व गुरुवार को मनपा की सभा में प्रभाग के नागरिकों की जलसमस्या पर चर्चा के लिए नगरसेवक पांडे ने नोटिस दी थी। विषय पत्रिका में नोटिस का उल्लेख था। लेकिन महापौर नंदा जिचकार ने जलसंकट के विषय पर दो स्थगन प्रस्ताव स्वीकार कर उन पर चर्चा की।

दोबारा चर्चा को खारिज करते हुए अन्य विषयों को दरकिनार किया गया। नगरसेवक पांडे ने प्रभाग की समस्याा पर चर्चा का निवेदन किया। लेकिन महापौर ने अनुमति नहीं दी।  मांगों को नजरअंदाज करने से  पांडे ने रोष व्यक्त करते हुए विषय पत्रिका फाड़कर महापौर के आसन के सामने फेंका और महापौर के निषेध में आंदोलन का निर्णय लिया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सतरंजीपुरा जाने में प्रभाग के नागरिकों के साथ जलत्याग आंदोलन शुरु किया गया। आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने दिन भर जल ग्रहण नहीं किया। शाम को जलप्रदाय समिति सभापति पिंटू झलके, अतिरिक्त मनपा आयुक्त राम जोशी, जलप्रदाय विभाग के कार्यकारी अभियंता श्वेता बैनर्जी ने आंदोलन स्थल पर भेंट देकर नगरसेवक पांडे से आंदाेलन वापस लेने का निवेदन किया। लेकिन पांडे ने आंदोलन वापसी से इनकार कर दिया। पांडे ने कहा है कि महापौर व मनपा आयुक्त को ही वे जलसंकट के निराकरण के संबंध में मांग करेंगी। शनिवार को भी उनका आंदोलन जारी रहा।

Created On :   22 Jun 2019 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story