देश को अब जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरुरत: तोगडिय़ा

Country now needs population control law: Togadia
देश को अब जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरुरत: तोगडिय़ा
देश को अब जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरुरत: तोगडिय़ा


डिजिटल डेस्क  छिंदवाड़ा। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से राम मंदिर तो बनने जा रहा है, लेकिन रामराज्य आने की दूर-दूर तक संभावना नहीं दिख रही है। जिस तरह वर्षों तक हमने राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया। ऐसा ही संघर्ष राम राज्य लाने, गरीब मुक्त भारत, बेरोजगार मुक्त एवं कर्ज मुक्त किसान करने देश में अभियान चलाएंगे। आप लोग भी इस अभियान से जुडि़ए। ताकि नगर व जिले में कोई गरीब भूख न रहे। उक्ताशय के उदगार अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने छोटी बाजार स्थित श्रीराम मंदिर हॉल में सभा को संबोधित करते हुए दिए। रविवार को डॉ. तोगडिय़ा का नगरागमन हुआ।  इस मौके पर उन्होंने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता बताई। इसके लिए देश मेंं जनजागरुकता लाने पर बल दिया। 
भाजपा की मार्केटिंग कर रहा शाहीनबाग-
शाहीनबाग के मुद्दें पर डॉ. तोगडिय़ा ने साफ कहा कि भाजपा के वोटर एक यहां-वहां भटक रहे थे जिन्हें एकजुट करने के लिए मुस्लमान शाहीन बाग में मार्केटिंग कर रहे है। हिन्दू बंट रहा था जिसके चलते झारखंड व मध्यप्रदेश में सरकार बनी है, लेकिन अब मुस्लमानों ने शाहीन बाग के माध्यम से भाजपा की मार्केटिंग कर दी है। सीएए कानून हिन्दूओं की रक्षा के लिए जरुरी है, लेकिन हमें कश्मीर छोडऩे मजबूर हुए हिन्दूओं की पुर्नस्थापना के लिए भी विचार करना होगा। 
कार्यकर्ताओं से मिलने निकले प्रवास पर-
देशभर में लाखों कार्यकर्ता अंतराष्ट्रीय हिन्दू सेना व राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े हुए है। उनसे मिलने एवं अपने संगठन के कार्यों का विस्तार करने हर जिले में यात्रा जा रही है। 

Created On :   2 Feb 2020 5:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story