क्रेन टूटने से गहरे कुएं में गिरा मजदूर,  इलाज के दौरान तोड़ा दम

Crane breaks then a labor fell into deep well, dead during treatment
क्रेन टूटने से गहरे कुएं में गिरा मजदूर,  इलाज के दौरान तोड़ा दम
क्रेन टूटने से गहरे कुएं में गिरा मजदूर,  इलाज के दौरान तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोराडी थानांतर्गत कुएं में गिरने से घायल हुए मजदूर ने शनिवार को इलाज के दौरान दमतोड़ दिया है। हादसा क्रेन का गियर टूटने से हुआ। इस बीच आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। खोबारा स्थित ग्राम पंचायत के बाजू में ही कुएं का निर्माण कार्य जारी है। उमरेड तहसील अंतर्गत पिपला निवासी रामभाऊ उरकुडे भी निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे के दौरान क्रेन की मदद से खुदाई के काम के लिए रामभाऊ कुएं में उतर रहा था। इस बीच अचानक क्रेन का गियर टूटने से रामभाऊ सिर के बल लगभग 60 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। सिर और शरीर के अन्य हिसों में गंभीर चोट आने से उन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई। हादसे से लापरवाही उजागर हुई है। इस बीच प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

Created On :   24 Jun 2018 5:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story