क्रेशर मशीन व ट्रैक्टर में लगी आग

Crasher machine and tractor grip in fire
क्रेशर मशीन व ट्रैक्टर में लगी आग
हादसा क्रेशर मशीन व ट्रैक्टर में लगी आग

डिजिटल डेस्क, भंडारा। धान की आधी चुराई निपटने के बाद रात के दौरान ट्रैक्टर एवं क्रेशर मशीन में तकनीकी खराबी आने से आग लग गई। जिसमें ट्रैक्टर, क्रेशर मशीन व खेत में जमा धान जलकर राख हो गया। घटना पिछले 13 नवंबर की रात तहसील विरली (बु) के खेत क्षेत्र में घटित हुई। घटना में विरली (बु) निवासी खेत मालिक हरिभाऊ गणपत घोसेकर (70) के धान के ढेर व किशोर दादाजी चुटे (42) का ट्रैक्टर व क्रेशर मशीन जलने से लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान हरिभाऊ घोसेकर की स्थानिय विरली (बु) में गट नंबर 597 आराजी 1.15 हेक्टेयर मालिकी खेती है। हरिभाऊ की उम्र हो जाने से उन्होंने अपना खेत गांव के ही विनोद येटरे (44) नामक मजदूर को खेत का जिम्मा सौंपा। कुछ दिन पूर्व खरीफ के तहत बुआई किए गए धान फसल की कटाई कर खेत में सूखने के लिए धान की ढेर लगाए गए थे। शनिवार 13 नवंबर की दोपहर के दौरान धान ढेर की चुराई के लिए गांव के किशोर चुटे नामक किसान से ट्रैक्टर एवं धान चुराई की क्रेशर मशीन लगाई थी। मशीन में तकनीकी समस्या निर्माण होने से काम वहीं रोका गया। 

ट्रैक्टर एवं मशीन बंद की गई थी। शेष धान का ढेर अगले दिन सुबह के दौरान चुराई करने का तय किया गया, लेकिन आधे धान के ढेर की चुराई कर बंद करने के कुछ समय बाद ट्रैक्टर व क्रेशन मशीन धधक उठे। आग में धान के ढेर पर लगाई गई मशीन एवं ट्रैक्टर जलकर खाक हो गए। सुबह जब खेत मालिक, मजदूर एवं ट्रैक्टर मालिक घटनास्थल पर पहुंचे तक मामला सामने आया। घटना की लाखांदुर पुलिस को जानकारी दी गईथानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अमरदीप खाडे व पुलिस अमलदार सुभाष सहारे ने घटना पंचनामा कर पुलिस में घटना दर्ज की है। पीड़ित किसान की लगभग 90 हजार रुपए का धान का ढेर, ट्रैक्टर व क्रेशर मशीन मालिक का लगभग 4 लाख रुपए इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है।


 

Created On :   15 Nov 2021 2:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story