- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शातिर अपराधियों का गिरोह चढ़ा...
शातिर अपराधियों का गिरोह चढ़ा हत्थे, अलग अलग मामलों में धराए आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली थानांर्तगत शातिर अपराधियों के एक गिरोह को पकड़ा गया है। िगरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद मिश्री माठे (37) ठक्करग्राम, पांचपावली, धनराज उर्फ हुक्या देवराज बिहाडे (34) कुरहाडपेठ लष्करीबाग, राकेश रत्नाकर गायकवाड (39) सिद्धार्थ नगर टेका और कृपाल किशोर भैसारे (24) ज्योतिनगर लष्करीबाग निवासी शामिल है। फरार आरोपी का नाम किशन खरे है। आरोपी आनंद माठे पर पांचपावली थाने में 9, राकेश गायकवाड़ पर पांचपावली में 7, सीताबर्डी में 1 और धनराज उर्फ हुक्का बिहाडे पर 4 प्रकरण पांचपावली में दर्ज हैं। आरोपी कृपाल भैसारे और किशन खरे का भी आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पांचपावली पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि मेहंदीबाग पावर हाउस के पीछे कुछ लोग घातक शस्त्रों के साथ बैठे हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
चाेरी की दोपहिया लेकर घूम रहा अपराधी पकड़ाया
पांचपावली पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन चोर को धरदबोचा। आरोपी नीलेश मेहताब वरखडे है। इस आरोपी से दो दोपहिया वाहन सहित करीब 78 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने इस आरोपी को चोरी के वाहन से घूमते हुए धरदबोचा। आरोपी पुराना शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज होने की जानकारी पांचपावली के वरिष्ठ थानेदार अशोक मेश्राम ने दी। उन्होंने बताया कि इस आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इस आरोपी से फिलहाल दो दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। इस आरोपी से कई और मामले उजागर होने की उम्मीद है। अशोक नगर निवासी नीलेश वरखडे अपने शौक पूरा करने के लिए काफी समय से चोरियां करते आ रहा है। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक पी आर इंगले, एएसआई वानखेडे, नायब सिपाही अविराज, सचिन भिमटे व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया।
फरार घोषित और वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाया विशेष दस्ता
अदालत में विचाराधीन मामले में फरार घोषित व वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस परिमंडल 4 के उपायुक्त राजतिलक रोशन ने विशेष दस्ता बनाया है। इस दस्ते ने फरार घोषित और वांटेड आरोपियों से जुड़े मामले को सुलझाने में लगा है। इसमें से कई फरार आरोपियों को जहां पुलिस ने उनके नए ठिकाने से धरदबोचा। वहीं कुछ मामले में फरार आरोपियों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से कई आरोपी अदालत में बार-बार अनुपस्थित रहे, जिसके चलते अदालत ने उन्हें धारा 82 के अंतर्गत फरार घोषित कर दिया, कुछ आरोपी वांटेड हैं। विशेष दस्ते ने जिन आरोपियों के बारे में छानबीन की उनमें पंढरी दोनोडे, सुखदेव चुटे, दिनेश उर्फ दिन्या वाघमारे, राजकुमार अंबादे, नितेश गणवीर, रमेश टेकाम, शेख नजीम शेख मुबारक, जाकिर हुसैन, आदि का नाम शामिल है। इनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा। इनमें से कुछ आरोपियों की मृत्यु भी हो चुकी है। जिन आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके बारे में अदालत को पुलिस जानकारी दे चुकी है। कुछ आरोपियों को दी गई तिथि पर अदालत में हाजिर होने के आदेश भी दिया गया है।
नकली सुरक्षा महामंडल में असली सह संचालकों के नाम, बेरोजगारों से ठगी
उधर नकली सुरक्षा महामंडल में असली सह संचालकों के नाम दर्शाकर कई बेरोजगारों को नौकरी की आड़ में ठगे जाने का मामला उजागर हुआ है। घटित वाकये से गिट्टीखदान थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। शनिवार को साइबर सेल की मदद से आरोपी को सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है।राज्य सरकार ने महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल की स्थापना की है। इसके सह संचालक जगदेव आकरे (63) न्यू. जागृति नगर निवासी है। जगदेव नागपुर विभाग के प्रमुख अधिकारी भी हैं। इस महामंडल के जरिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थानाओं में सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जाता है। कोराड़ी पावर प्लांट और मेयो-मेडिकल अस्पताल आदि में भी इसी महामंडल की ओर से सुरक्षा बल भेजा जाता है। इसके बदले में संबंधित संस्थान से तय रकम महामंडल को दी जाती है। इस बीच किसी ने महाराष्ट्र सुरक्षा महामंडल की तर्ज पर महाराष्ट्र इंटेलिजेंस सुरक्षा फोर्स नाम से नकली महामंडल स्थापना की, जो अमरावती जिला के पिंपलगांव से संचालित किया जा रहा है। इस नकली महामंडल में जगदेव सहित अन्य तीन सह संचालकों के नाम और निवासस्थान के पते भी दर्शाए गए हैं। जगदेव को छोड़कर बाकी के संचालक मुंबई के हैं। इंटरनेट और कुछ अखबारों में नकली महामंडल द्वारा पद भर्ती का विज्ञापन भी प्रकाशित किया गया था, जिससे कई बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर पैसे लिए गए। घटित वाकये से नकली सुरक्षा महामंडल में असली संचालकों के नाम दर्शाकर बेरोजगारों को ठगा गया है। जगदेव की शिकायत पर संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन तलाश की जा रही है। सहायक निरीक्षक गायकवाड़ ने प्रकरण दर्ज िकया है, जांच जारी है।
जले हुए इलेक्ट्रिक तार के साथ पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर
इसके अलावा बेलतरोड़ी थानांतर्गत अपराध शाखा पुलिस विभाग की यूनिट 2 ने इलेक्ट्रिक फीटिंग के तार चुराने में माहिर एक चोर को धरदबोचा। योगेश उर्फ लकी रमेश शाहू (23) मांगपुरा दसरा रोड महल निवासी नामक इस चोर से 55 किलो जले हुए व 16 बंडल नए इलेक्ट्रिक तार सहित करीब 45 हजार रुपए का माल जब्त िकया गया है। यह आरोपी निर्माणाधीन मकानों, अपार्टमेंट की जगह पर जाकर पहले निरीक्षण करता था। उसके बाद वहां पर मौका पाकर इलेक्ट्रिक तार चुराया करता था। वह पुराने तार को जलाकर उसका तांबा निकालकर बेचता था। आरोपी के बारे में बेलतरोड़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसके बाद आरोपी से चोरी के 5 प्रकरण उजागर किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीनगर निवासी अभय शिंदे का जयदुर्गा सोसाइटी नंबर 2 बेलतरोड़ी क्षेत्र में निर्माणकार्य शुरू है। उनके निर्माणकार्य स्थल से जनवरी माह में इलेक्ट्रिक तार चोरी हो गए थे, तब उन्होंने बेलतरोड़ी थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी योगेश शाहू को हिरासत में लिया। आरोपी ने चोरी की बात कबूल की। आरोपी से चोरी के अन्य कई और मामले उजागर होने की उम्मीद पुलिस को है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यूनिट 2 के पुलिस निरीक्षक अनिल ताकसांडे, उपनिरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, एएसआई मोहनलाल शाहू, सीतानाथ पांडे, हवलदार प्रशांत देशमुख, संतोष मदनकर, सिपाही योगेश गुप्ता, सागर ठाकरे आदि ने कार्रवाई में सहयोग किया।
कार में 13 लाख का गांजा मिला
कामठी नया पुलिस थानांतर्गत नेरी सर्विस रोड पर शनिवार को कामठी पुलिस ने एक कार से 101 किलो 700 ग्राम गांजा पकड़ा, लेकिन आरोपी कार चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गांजा सहित 13 लाख 17 हजार का माल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम नया कामठी थाने का डीबी पथक गश्त पर था। इस बीच एक कार में गांजे की खेप कामठी की ओर से अाने की सूचना मिली। कामठी के नेरी सर्विस रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच-पड़ताल शुरू की। कार (क्रमांक एमपी-17 सीए- 5745) वहां पहुंची तो रोकने का इशारा किया गया। कार रोकते ही चालक समीप के खेत की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस कार जब्त कर थाने में ले आई। जांच-पड़ताल करने पर उसमें 101 किलो 700 ग्राम गांजा पाया गया। अनुमानित कीमत 10 लाख 17 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने वाहन सहित कुल 13 लाख 17 हजार का माल जब्त िकया। पुलिस निरीक्षक बापू ढेरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक द्वितीय टी.एस. पाल, पुलिस उपनिरीक्षक डी.आर.कांडेकर, खुफिया विभाग के मयूर बंसोड, प्रशांत नंदेश्वर, ज्ञानचंद दुबे, सतीश मोहड़, वेदप्रकाश यादव, मंगेश गिरि आदि ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Created On :   7 April 2019 3:49 PM IST