फसलें पड़ रही हैं पीली, जलजमाव से किसान हुए चिंतित

Crops are turning yellow in Hivarkhed campus, farmers worried due to water logging
फसलें पड़ रही हैं पीली, जलजमाव से किसान हुए चिंतित
हिवरखेड़ फसलें पड़ रही हैं पीली, जलजमाव से किसान हुए चिंतित

डिजिटल डेस्क, हिवरखेड़। तेल्हारा तहसील अंतर्गत आने वाले हिवरखेड़ परिसर के खेतों में जलजमाव हो गया है। वहीं नदी और नालों का पानी भी घुस गया था। लगातार बारिश से खेतों में घास भी बढ़ गया है। खरपतवार के काम ठप हो गए है।जिससे फसलें पीली पड़ रही है, जो किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। तेल्हारा तहसील में लगातार बारिश से मूंग, उड़द, सोयाबीन और कपास आदी फसलों में पानी भर गया। जिससे फसलों में घास बढ़ गई है। गुड़ाई और खरपतवार के का बारिश ठप हो गए है। कीट नाशक दवाईयों का छिड़काव भी नही हो पा रहर है। इसी दौरान वन्यजीव भी फसलों को चट कर रहे हैं। जिससे किसान संकट में नजर आ रहे हैं।

किसान मुकुंद अग्रवाल ने बताया कि मेरे पास पांच एकड़ खेती है।पंधरा दिनों से खेत में खरपतवार के काम ठप है। जिससे फसलें खराब हो रही है। फसलों पर वन्यजीव भी घुस कर चट कर रहे हैं। कीट का प्रकोप भी हो रहा है। इस कारण उत्पादन में परिणाम हो सकता है। 

Created On :   28 July 2022 6:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story