मुख्यमंत्री आवास के खानपान पर खर्च हो गए करोड़ों रुपए

Crores of rupees were spent on the catering of Chief Ministers residence
मुख्यमंत्री आवास के खानपान पर खर्च हो गए करोड़ों रुपए
वर्षा मुख्यमंत्री आवास के खानपान पर खर्च हो गए करोड़ों रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खुद को जनता का मुख्यमंत्री साबित करने वाले एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास ‘वर्षा’ में अतिथि सत्कार पर सरकार को करोड़ो रुपए खर्च करने पड़े हैं। राज्य में शिंदे और फडणवीस की सरकार बनने के बाद मंत्रालयों और सरकारी आवासों पर भीड़ उमड़ रही है। मुख्यमंत्री हमेशा लोगों से घिरे दिखाई देते हैं। पर इसका असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के शासकीय वर्षा आवास पर पिछले चार माह में खानपान सेवा पर 2 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च हुए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता नितिन यादव ने सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी हासिल की है। 

सरकारी अतिथि गृह सह्याद्री गेस्ट हाउस में अगस्त माह में सात दिनों के लिए हॉल का किराया और चाय का बिल 91 हजार पांच सौ रुपए है आया है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा में एक जुलाई 2022 से 31 अगस्त 2022 तक चार माह का भोजन, चाय व नास्ते का बिल दो करोड़ 38 लाख 34 हजार 958 रुपये हो गया। जबकि जून से सितंबर तक मुख्यमंत्री कार्यालय में आने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों व बैठक के लिए आने वाले अधिकारियों के चाय नास्ते पर 3 लाख 49 हजार 929 रुपये खर्च हुए हैं। 

ऐसी फिजूलखर्ची क्यों?

आरटीआई कार्यकर्ता नितिन यादव ने सवाल उठाया है कि मुख्यमंत्री आवास पर चार माह में खाने पर दो करोड़ 38 लाख रुपये का खर्च जनता के पैसों की बर्बादी है। सरकार को इस तरह के खर्च पर अंकुश लगाना चाहिए।

Created On :   19 Feb 2023 8:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story