भोलेनाथ को प्रसन्न करने शिवालयों में उमड़ी भीड़

Crowds gathered in the pagodas to please Bholenath
भोलेनाथ को प्रसन्न करने शिवालयों में उमड़ी भीड़
पन्ना भोलेनाथ को प्रसन्न करने शिवालयों में उमड़ी भीड़

डिजिटल डेस्क, पन्ना। रिमझिम फुहारो के बीच सावन के दूसरे सोमवार पर भक्तगण भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो गये। धार्मिक नगरी पन्ना में भगवान भोलेनाथ की भक्ति करते हुए श्रद्धालुओं ने अपार उत्साह दिखाई दिया। शिव मंदिरों मे भक्तों की सुबह से भीड़ देखी गई। भक्तो द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया बेल पत्री,धतूरे का फल, समी की पत्ती,दूध,शहद शक्कर गंगाजल  दही आदि चढ़ाकर अभिषेक पूजन किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में शिवलिंग का निर्माण कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। साथ ही श्रद्धा के साथ सरोवरो में विर्सजन किया गया। शिवालयों में समूहिक रूप से शिवलिंगों का निर्माण किया गया और पूजा अर्चना करने के उपरांत भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। श्री जुगल किशोर जी मंदिर में २० जुलाई से पार्थिव शिवलिंग निर्माण भक्तो द्वारा किया जा रहा है। आज सावन सोमवार के दिन सैकड़ो की संख्या में सुबह से पहँुचे श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंगों का निर्माण किया गया और विसर्जन में बड़ी संख्या में पुरूष और महिलायें शामिल हुई। सावन का सोमवार के साथ ही प्रदोष व्रत का शुभ दिन होने से भक्ति का उत्साह और दोगुना देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण आज दूरदराज से धार्मिक नगरी पन्ना पहँुचे और नगर के मंदिरों में पहुँचकर दर्शन प्राप्त करके पुण्य लाभ अर्जित किया। शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की आराधना में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। पूरे समय तक मंदिरो में भगवान भोलेनाथ के जय जयकारे गूंजते रहे।

Created On :   26 July 2022 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story