दैनिक भास्कर और निराली कुकरी इंस्टीट्यट ने लगाया मॉनसून में लजीज व्यंजनों की तड़का

Dainik Bhaskar and Nirali Kukari Institute made delicious dishes in monsoon
दैनिक भास्कर और निराली कुकरी इंस्टीट्यट ने लगाया मॉनसून में लजीज व्यंजनों की तड़का
दैनिक भास्कर और निराली कुकरी इंस्टीट्यट ने लगाया मॉनसून में लजीज व्यंजनों की तड़का

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दैनिक भास्कर और निराली कुकरी इंस्टीट्यट के संयुक्त तत्वावधान में ब्राइडल कुकिंग और होम मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन मुंजे चौक स्थित ग्लोकल मॉल में किया गया। इस अवसर पर स्पर्धा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सहभागियों ने टीम बनाकर एक महीने में सीखे गए व्यंजनों को अपने-अपने तरीके से प्रस्तुत किया। टीम-ए ने "मिनी पंजाब’, टीम-बी ने "कसीनो थीम’, टीम सी ने "ट्राय कलर’ तथा टीम-डी ने "ईट स्ट्रीट’ फूड का प्रेजेंटेशन दिया। चारों टीमों को केक और चॉकलेट बुके बनाना अनिवार्य था। सभी टीमों ने 60 से अधिक डिशेज बनाई। वर्कशॉप में नागपुर शहर के अलवा रायपुर, सिवनी, दिल्ली, हैदराबाद तथा गोंदिया से पार्टिसिपेंट्स ने भाग लिया।

लजीज व्यंजनों की खुशबू
लजीज व्यंजनों की खुशबू से पूरा हॉल महक रहा था। मिनी पंजाब थीम में पूरा पंजाब नजर आया। पार्टिसिपेंट द्वारा पंजाबी परिधान में पंजाबी डिशेज को प्रेजेंट किया गया। कसीनो थीम के पार्टिसिपेंट ने रेस्टॉरेंट स्टाइल में फूड प्रिपेयर किया साथ ही प्रेजेटेंशन का स्टाइल भी डिफरेंट रहा। ट्राय कलर थीम टीम के पार्टिसिपेंट ने ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन कलर का यूज कर लजीज व्यंजन प्रस्तुत किए, जिसमें उन्होंने केक को तीनों कलर्स से डेकोरेट किया। ईट स्ट्रीट थीम के टीम मेम्बर्स ने पावभाजी, भेल, पानीपुरी व अन्य स्ट्रीट फूड बनाए।

सीखने की इच्छा हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो परफेक्ट कुक और स्मार्ट लेडी बना जा सकता है। पिछले एक महीने से चल रही वर्कशॉप में गर्ल्स ने यह साबित कर दिया। कार्यक्रम की आयोजक निराली कुकिंग क्लास की डायरेक्टर नीरज जैन ने परफेक्ट कुकिंग के साथ विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी वर्कशॉप में पार्टिसिपेंट्स के काम आई। मधुबाला सिंह (होम मैनेजमेंट, साड़ी ड्रेपिंग, टेबल मैनर तथा गिफ्ट रेपिंग), डॉ. बरखा नागपाल (प्री और पोस्ट प्रेग्नेंसी काउंसलिंग) के बारे में जानकारी दी। डॉ. नितिन विघ्ने (प्री और पोस्ट मैरिज काउंसलिंग), आकंाक्षा आसानी (मेकओवर), जीन संगीता पुगलिया (जुम्बा) ने सेशन लिया। नंदू पातुरकर (रंगोली), राधिका गाेयल (गिफ्ट रेपिंग) का गाइडेंस दिया। वर्कशॉप में गर्ल्स को सभी फील्ड में आलराउंडर बनने के गुर सिखाए गए।

ये रहे निर्णायक
चारों टीमों ने 60 से अधिक डिशेज बनाई, जिसने निर्णायकों को भी आचंभित कर दिया। स्पर्धा में बेस्ट टेस्ट, बेस्ट प्रेजेंटेशन, बेस्ट केक और बेस्ट चॉकलेट बुके के आधार पर विजेता चुने गए। निर्णायकों की भूमिका में तुली इम्पीरियल के एक्जीक्यूटिव शेफ दिग्विजय सिंह, आलराउंडर सुधा झवर, श्री बाबा साहेब तिरपुडे कॉलेज होटल मैनेजमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश मेश्राम थे। नृत्य कलाकार पूजा हिरवड़े, श्रद्धा हिरवड़े, सौमित्र मार्डीकर तथा जयदेव पहाड़े के नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

Created On :   15 July 2018 12:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story