- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- टेकड़ी वाले गणेशजी को लगेगा 1101...
टेकड़ी वाले गणेशजी को लगेगा 1101 किलो के लड्डूओं का महाभोग, होगा महाप्रसादी वितरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी नागपुर के जाने माने गणेश टेकड़ी मंदिर में 1101 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दैनिक भास्कर अपने सफलतम 16 वर्ष के उपलक्ष्य में श्री गणेश टेकड़ी विराजित गणपति बाप्पा के श्री चरणों में 1101 किलो के लडडू का महाभोग अर्पण करने जा रहा है। बता दें कि यह महाभोग कार्यक्रम बुधवार, 19 सितम्बर दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
गौरतलब है कि पिछली साल भी नागपुर में सफलतम 15 वर्ष के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर की ओर से महाभोग का आयोजन किया गया था। उस दौरान भास्कर समूह के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, संचालक सुमित अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल और नेहा अग्रवाल ने भगवान गणेशजी की पूजन कर महाभोग चढ़ाया था।

इस मौके पर दैनिक भास्कर ने सभी श्रद्दालुओं से निवेदन किया है कि वे टेकड़ी मंदिर पर पधारकर प्रसाद ग्रहण करें।
Created On :   15 Sept 2018 11:58 PM IST