- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दैनिक भास्कर वुमन अवॉर्ड-2018 :...
दैनिक भास्कर वुमन अवॉर्ड-2018 : उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर, सुंदर और मेहनती। हाथ में ट्रॉफी थामे मानो कह रही हों हम किसी से कम नहीं। रंगारंग कार्यक्रम में सुंदर नृत्य ने चार चांद लगा दिए। दैनिक भास्कर का विजेता महिलाओं ने शुक्रिया अदा किया। सैकड़ों लोगों का हुजूम इसका गवाह बना। मौका था दैनिक भास्कर वुमन अवॉर्ड- 2018 के विजेताओं को सम्मानित करने का। गुरुवार को होटल रेडिसन ब्ल्यू में भव्य फैशन शो के दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया। मॉडल्स अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही थीं, तो सम्मानित महिलाएं खुशी के पल एन्जॉय कर रही थीं। दीप प्रज्जवलन वुमन भास्कर क्लब की चेयरपर्सन नेहा अग्रवाल, मेयर नंदा जिचकार, ज्योति बाजोरिया, पार्षद आभा पांडे ने की।
चेयरपर्सन नेहा अग्रवाल, महापौर नंदा जिचकार और एफडब्ल्यूओ, अफवा नागपुर और कामठी मिसेज चंदा कुंद्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा, खेल, कला साहित्य, समाजसेवा, स्मॉल बिजनेस, इंटरप्रेन्योर, और आउट स्टैंडिंग स्टूडेंट कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मंडल को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्पेशल अवार्ड भी दिए गए। इस अवसर पर अतिथि मिसेज चंदा कुंद्रा ने कहा कि वे दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड-2018 का हिस्सा बनकर खुश हैं। इस अवार्ड से प्रेरणा मिलती है।
फैशन शो में बिखेरे जलवे
पंच तत्व थीम बेस्ड फैशन शो में खूबसूरत मॉडल्स ने जलवे बिखेरे। एक से बढ़ कर एक कलेक्शन में मॉडल्स रैम्प पर पहुंची। रंग-बिरंगे परिधानों से सजी माडलों ने सभी को मंत्र मुग्ध किया। फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग थीम पर अपनी ड्रेस का संकलन प्रस्तुत किया। फैशन को अलग आयाम देने के लिए बनी ड्रेस को पहनकर मॉडलों ने कैटवॉक किया। आईएनआईएफडी के स्टूडेंटस् ने फैशन शो में एक से बढ़कर एक परिधान प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने क्रिएटिव डिजाइन भी प्रस्तुत किए। वोट ऑफ थैंक्स आनंद निर्बाण ने किया। मंच संचालन श्वेता शेलगांवकर ने किया था।
दैनिक भास्कर ग्रुप का तहे दिल से शुक्रिया
इस अवार्ड में 8 कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जब पुरस्कार दिया गया, ते वे खुशी से उछल पड़ीं। इस दौरान विशेष कार्य करने वाले महिला मंडल को पुरस्कृत किया गया। भावुक पलों को कुछ शब्दों के जरिए सभी विजेताओं ने अपने शब्दों में बयां किया। निर्णायक मंडल भी सम्मानित किए गए। सभी ने दैनिक भास्कर ग्रुप का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम के स्पांसर रायसोनी ग्रुप, ज्योति बाजोरिया, सर्वेश अग्रवाल भी प्रमुखता से मौजूद थे। डिजाइनर शो पार्टनर आईएनआई एफडी, वैलनेस पार्टनर वीएलसीसी, गिफ्ट पार्टनर ए ला गिल्ट एर, रेडियो पार्टनर 94.3 मायएफएम हैं। पॉर्वड बाय रायसेानी ग्रुप ए विजन बियॉड थे। इस अवसर पर वीएलसीसी की सपना सक्सेना, चैनल इन बीसीएन के इमरान, रोकड़े ज्वेलर्स के राजेश रोकड़े, बाजोरिया मोटर्स के सुरेश बाजोरिया, पार्षद आभा पांडे, आशा पांडे, भावना बदियानी, कविता शाह, प्रीति वैरागडे प्रमुखता से मौजूद थे। समारोह में स्पेशल अवार्ड भी दिया गया।
ये रहीं विजेता
आर्ट एंड कल्चर कैटेगरी : पूजा हिरवड
एजुकेशन: पलक तिवारी जबलपुर से
इंटरप्रेन्योर : कीर्ति बंग अहमद नगर नवाजा से
आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट : देवयानी वंजारी
स्मॉल बिजनेस : भावना गोयल छत्तीसगढ़ से
सोशल कैटेगरी : कविता गुप्ता
स्पोर्टस : सायली बाघमारे
सर्वश्रेष्ठ महिला मंडल : बजरंग महिला विकास केंद्र
ये थे जजेस
आर्टिस्ट विजय बिस्वाल, डॉ. प्रशांत गायकवाड़, बी. सी. भरतिया, रमनीक कौर डाडियाल, मासिरकर, इंटरप्रेन्योर ज्योति बाजोरिया, चेतन मारवाह, सीए कैलाश जोगानी, डॉ. हर्षा झारिया, दीपेन अग्रवाल, डॉ. सिंधु गणवीर थे।
Created On :   3 May 2018 9:56 PM IST