बारिश से फसलों को हुई क्षति, राहत राशि की मांग भारतीय किसान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अतिवृष्टि से जिले में उड़द, तिली, अरहर की फसलो को भारी नुकसान हुआ है। फसलो में फूल नहीं लग रहा है फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई है। किसानों की फसलें बर्बाद होने से जिले की किसानों की स्थिति दयनीय है। उक्त जानकारी के साथ आज भारतीय किसान संघ द्वारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहँुचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया तथा मांग की गई कि किसानों को हुए नुकसान से राहत देने के लिये तत्काल ही किसानों की फसलों का सर्वेक्षण कर क्षति का आंकलन किया जाना चाहिए और किसानों की फसलों में हुई क्षति पर राहत राशि स्वीकृत कर वितरण कराया जायें। ज्ञापन में लेख किया गया है कि जिले में किसानों को फसल हेतु खाद बीज समय पर उपलब्ध कराया जाये। गत वर्ष खाद की समस्या के कारण किसानों की समय पर बोनी नही होने से फसल उत्पादन प्रभावित हुआ था। जिले में अभी भी कई किसानों को गत वर्ष उपार्जन में धान की खरीदी का भुगतान नही हुआ है जिससे किसान परेशान है। वोल्टेज समस्या से किसान परेशान है जिसके लिये ट्रांसफार्मर जलने पर शीघ्र बदलने की व्यवस्था की जाये। ज्ञापन सौपने वालो में से मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष रामखिलावन पटेल, लखन तिवारी, प्रीतम सिंह बैस, रज्जन यादव आदि शामिल रहे।
Created On :   27 Aug 2022 4:43 PM IST