- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- खेत के विवाद में बेटी ने ही मां को...
खेत के विवाद में बेटी ने ही मां को उतारा मौत के घाट -भाभी ने की मदद

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। तहसील के नलेश्वर में एक बेटी और उसकी भाभी ने खेत के विवाद में अपनी मां की ही हत्या कर दी। इसके बाद मां के मौत की जानकारी बड़ी बेटी को दी गई। बड़ी बेटी और दामाद आए तो उन्हें संदेह हुआ। दोनों ने पुलिस थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मृत महिला की छोटी बेटी औ उसकी बहू से पूछताछ की। पूछताछ में बेटी ने बताया कि खेत के विवाद में उसने मां को मौत के घाट उतारा और इसमें उसका भाभी ने सहयोग किया। मृत महिला का नाम तानाबाई महादेव सावसाकडे (65) है। पुलिस ने आरोपी वंदना विनोद खाठे व चंद्रकला प्रभाकर सावसाकडे के खिलाफ धारा 302, 201, 506 के तहत मामला दर्ज किया। घटना 4 अक्टूबर को हुई। 5 अक्टूबर की रात शिकायत दर्ज की गई। 6 अक्टूबर को मामले का खुलासा हुआ। यह नलेश्वर (मोहाली) में अपने घर में अकेले रहती थी। दिनांक 4 अक्टुबर की रात उसके मौत की जानकारी बड़ी लड़की को दी गई। मां मरने पर मृतक महिला की बड़ी बेटी रंजना रामेश्वर सोनवणे व उसका पति अंतिम संस्कार करने नलेश्वर आए। सुबह अंतिम संस्कार दौरान बड़ी लडकी व उसके पति को संदेह हुआ।
मृतक महिला का अंतिम विधी होने के बाद बड़ी लडकी ने बुधवार को सिंदेवाही पुलिस थाने में पहुंचकर मां के मौत पर संदेह होने की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद सिंदेवाही पुलिस ने मृतक महिला की छोटी लड़की व बहू को पुछताछ के लिए लाया। उनसे पुछताछ के दौरान पता चला की मृतक की छोटी लड़की व बहू ने सोमवार की रात मृतक महिला सोने के बाद नाक व मूंह पर चादर दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर्यादी रंजना रामेश्वर सोनवणे की शिकायत पर सिंदेवाही पुलिस ने बुधवार दिनांक 5 अक्टुबर की रात 11.30 बजे शिकायत दर्ज की। शिकायत के आधार पर मृतक महिला की छोटी लड़की वंदना विनोद खाठे (35) से पुछताछ करने पर उसने बताया कि खेत के विवाद को लेकर उसने अपनी मां को मौत के घाट उतारने की बात कबूल की। दौरान मेरी भाभी चंद्रकला प्रभाकर सावसाकडे (40) ने इसके लिए मुझे सहयोग किया। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी वंदना विनोद खाठे व चंद्रकला प्रभाकर सावसाकडे के खिलाफ अपराध क्रमांक 258, धारा 302, 201, 506 के तहत मामला दर्ज किया। जिस जगह पर महिला को दफनाया गया था, वहां तहसीलदार, स्वास्थ्य अधिकारी सिंदेवाही, थानेदार सिंदेवाही, वनविभाग के दो कर्मचारी समक्ष शव का बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चंद्रपुर भेज दिया गया। आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में सिंदेवाही पुलिस थाना के थानेदार योगेश घारे कर रहे है।
Created On :   6 Oct 2022 9:57 PM IST