फेसबुक से शूटरों की भर्ती कर रहा दाऊद, महिला कारोबारी की हत्या करने आया युवक गिरफ्तार

Dawood gang recruiting shooters from Facebook, 1 arrest in mumbai
फेसबुक से शूटरों की भर्ती कर रहा दाऊद, महिला कारोबारी की हत्या करने आया युवक गिरफ्तार
फेसबुक से शूटरों की भर्ती कर रहा दाऊद, महिला कारोबारी की हत्या करने आया युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दाऊद गैंग द्वारा फेसबुक के जरिए शूटर की भरती का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामले में क्राइम ब्रांच ने जगबीर सिंह (22) नाम से शख्स को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब से मुंबई एक महिला कारोबारी की हत्या के मकसद से आया था। आरोप है कि दाऊद के करीबी फहीम मचमच ने उसे यह काम सौंपा था। पूछताछ में जगवीर सिंह ने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें बताई है।

महिला कारोबारी की हत्या करने आया युवक गिरफ्तार

अमृतसर के रहने वाले सिर्फ पांचवी कक्षा तक पढ़े जगबीर को कुछ दिनों पहले फेसबुक पर फहीम मचमच के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद फहीम ने उससे चैटिंग शुरू की और अपराध के रास्ते मोटी कमाई का लालच दिया। इसके बाद उसे मुंबई में रहने वाली शबनम शेख की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी। शेख को मचमच पहले ही फिरौती के लिए धमका चुका था। इस मामले में दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और फहीम मचमच के खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज है। जगबीर को मुंबई आकर एक गुरुद्वारे में रहने को कहा गया था। उसे शेख की दिनचर्या से जुड़ी सारी जानकारी दी गई थी।

मकसद में कामयाब होने से पहले धराया

फहीम ने जगबीर को बताया था कि उसे डी कंपनी का एक आदमी काम से पहले हथियार सौंपेगा। इसके अलावा उसे एक और व्यापारी पर नजर रखने को कहा गया था। उस व्यापारी से भी दाऊद गिरोह ने पैसे की मांग की थी। अपने मकसद में कामयाब होने से पहले ही जगबीर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डीसीपी दिलीप सावंत ने बताया कि आरोपी के पास से कोई हथियार नहीं बरामद हुआ है क्योंकि उसे बाद में हथियार देने का वादा किया गया था। जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि फहीम ने कुल आठ लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसमें से सिर्फ जगबीर ने उसे स्वीकार किया। बाद में उसे ब्रेनवॉश कर डी गैंग के लिए काम करने ले लिए तैयार किया। शबनम के धमकी देने के आरोप में पुलिस हरीश यादव और बिलाल शम्सी नाम के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

Created On :   1 Feb 2018 2:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story