- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- लापता ग्रामीण की पहाड़ी पर पेड़ से...
लापता ग्रामीण की पहाड़ी पर पेड़ से लटकती मिली लाश

By - Bhaskar Hindi |21 Sept 2022 9:25 AM IST
सतना लापता ग्रामीण की पहाड़ी पर पेड़ से लटकती मिली लाश
डिजिटल डेस्क,सतना। नागौद थाना अंतर्गत हरदोखर निवासी रामनारायण शुक्ला पुत्र रामाधार शुक्ला 50 वर्ष, बीते 18 सितंबर की सुबह 5 बजे टहलने की बात कहकर घर से निकल गए और वापस नहीं आए। तब परिजनों ने तलाश करने के बाद पोंडी चौकी में गुमशुदगी दर्ज करा दी, लेकिन पुलिस भी पता नहीं लगा सकी। तीसरे दिन रामनारायण की लाश गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर एक पेड़ में गमछे से लटकती देखी गई। चरवाहों से यह सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस फौरन मौके पर पहुंचे तथा जांच-पड़ताल के बाद कड़ी मशक्कत करते हुए शव को फंदे से उतारकर पहाड़ी से नीचे लाए। पुलिस के मुताबिक उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, पिछले कुछ समय से नागपुर में इलाज भी कराया जा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Created On :   21 Sept 2022 2:55 PM IST
Next Story












