पांच महीने के बच्चे का शव मिला, कुत्तों ने था नोच लिया

Dead body of a five-month-old child was found, dogs had scratched it
पांच महीने के बच्चे का शव मिला, कुत्तों ने था नोच लिया
सनसनी पांच महीने के बच्चे का शव मिला, कुत्तों ने था नोच लिया

डिजिटल डेस्क, बीड। हिरापुर महामार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पांच महीने के बच्चे का शव पड़ा मिला।रविवार सुबह 11 बजे के करीब जब लोगों ने मरे हुए बच्चे का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग चुकी थी। जानकारी के अनुसार हिरापुर इलाके के राष्ट्रीय महामार्ग पर कुछ लोगों ने बच्चे का शव देखा, तुरंत पुलिस को जानकारी दी, ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव स्वास्थ विभाग प्रशासन को सौंपा। इसके बाद मामले में आरोपियों की पड़ताल शुरु कर दी गई है।

बच्चे को कुत्तों ने नोचा 

सड़क किनारे मृत मिले बच्चे के शरीर पर कुत्तों के नाखून के निशान दिखाई दिए। हालही में अंबाजोगाई में भी मृत अवस्था में नवजात मिला था, जिसके बाद अब इस घटना ने पुलिस प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपियों का सुराग जुटाने में लगी है। 

Created On :   10 July 2022 6:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story