वाड़ी से गायब हुई महिला का शव खानगांव के कुएं में मिला

डिजिटल डेस्क, सावनेर . गुमशुदा महिला का कुएं में शव मिलने से परिसर हड़कंप मच गया। घटना सावनेर थाना अंतर्गत आने वाले खानगांव रोड स्थित मालेकर नामक किसान के खेत के कुएं में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे उजागर हुई। गुमशुदा महिला का नाम रेखा वसंता पंचभाई (52) दाभा वाड़ी निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हितज्योति आधार फाउंडेशन के हितेश बंसोड़ को खानगांव रोड स्थित एक कुएं में महिला का शव होने की खबर मिली। बंसोड़ ने सावनेर के थानेदार मारुती मुलुक को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानेदार मुलुक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा करने पर मृतक की शिनाख्त रेखा वसंता पंचभाई (52) दाभा, वाड़ी निवासी के रूप में हुई। उक्त महिला13 जनवरी की सुबह 11 बजे से गुमशुदा होने की शिकायत वाड़ी थाने में दर्ज होने की खबर मिली। जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। शव को पाेस्टमार्टम के लिए सावनेर के अस्पताल रवाना किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। सावनेर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया गया।
Created On :   15 Jan 2023 6:29 PM IST