दोसर भवन चौक में युवक का शव मिला

Dead body of youth found in Dosar Bhavan Chowk
दोसर भवन चौक में युवक का शव मिला
नागपुर दोसर भवन चौक में युवक का शव मिला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तहसील थानांतर्गत दोसर भवन चौक में शनिवार को 35 वर्षीय युवक अचेतावस्था में पाया गया। उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया। जांच-पड़ताल के दौरान चिकित्सकों ने युवक की मृत्यु होने की पुष्टि की। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान होना बाकी था। हालांकि, परिसर के लोगों से पुलिस ने शव की पहचान कराने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। 

वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उधर इमामवाड़ा क्षेत्र में एक 64 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नरेंद्र रामदास नंदागवली (64) है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामबाग निवासी नरेंद्र नंदागवली ने रविवार को सुबह 8 से 11.55 बजे के बीच घर में सीलिंग पंखे में चादर बांधकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  इमामवाड़ा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

Created On :   13 Feb 2023 7:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story