- बंगालः कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की रैली आज
- अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन इस महीने के अंत में भारत का दौरा करेंगे: सूत्र
- UP: कोविड -19 को लेकर सीएम आवास पर आज समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी
- कोरोना: पिछले 24 घंटे में देश में 18711 नए मामले, 100 लोगों की मौत- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
- पाकिस्तान के मुल्तान में हिंदू परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
वर्चस्व की लड़ाई को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, शराब के नशे में 3 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोराड़ी क्षेत्र में एक युवक पर 7-8 आरोपियों ने पत्थर से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। घायल का नाम प्रणय दुर्जन सांभ्रा है। उस पर हमला करने वाले आरोपियों में संजू इंचलाल पांडे, रोशन पुनाजी भलावी श्रीकृष्णधाम झोपड़पट्टी, कोराड़ी, नागपुर और रामेश्वर शालिकराम उईके वाॅक्स कुलर के पीछे कोराड़ी रोड निवासी व उनके 5 साथी शामिल हैं। कोराड़ी थाने के पुलिस अधिकारी कनोजिया ने बताया कि शराब के नशे में आरोपियों ने अंजाम दिया। उक्त घटना गत दिनों कोराड़ी क्षेत्र में हुई।
चर्चा है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह हमला किया गया है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि कोराड़ी में दो गुटों में कभी भी भिड़ंत हो सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रणय दुर्जन सांभ्रा (30), कोराड़ी रोड, जय माता दी नगर आैर उसका मित्र उमाकांत अनंतराव फनिभरे (31), जय माता दी नगर निवासी गत दिनों कोराड़ी नाका के बगल में जायस्वाल की भट्ठी पर शराब पीने गए थे। सांभ्रा शराब भट्ठी पर गया है यह जानकारी आरोपियों के पंटर ने आरोपियों को दी। आरोपी संजू पांडे, रोशन भलावी और रामेश्वर उइके अपने 5 साथियों के साथ शराब भट्ठी पर पहुंचे। वहां पर सांभ्रा ने शराब पीकर बाहर निकला। उसके बाद आरोपियों के साथ उसकी बहस हो गई। आरोपियों ने सांभ्रा को चारों ओर से घेर लिया।
आरोपियों ने सांभ्रा से कहा कि "तू बहुत बड़ा भाई बन रहा हैं क्या? तेरी भाईगिरी निकालता हूं' आरोपियों ने सांभ्रा के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी संजू पांडे ने फरशी उठाकर सांभ्रा के सिर पर दे मारा। सांभ्रा खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। उसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। कोराड़ी पुलिस करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान परिसर के नागरिकों ने घायल सांभ्राभाई उर्फ प्रणय दुर्जन सांभ्रा को अस्पताल पहुंचा दिया। घायल प्रणय के मित्र उमाकांत की शिकायत पर कोराड़ी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 143,147,148, 307, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी संजू इंचलाल पांडे, रोशन पुनाजी भलावी श्रीकृष्णधाम झोपड़पट्टी, कोराड़ी, नागपुर और रामेश्वर शालिकराम उईके को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की कोराड़ी पुलिस तलाश कर रही है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।