नाशिक ऑक्सीजन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 29

Death increased due to Nashik Oxygen incident, 29 died
नाशिक ऑक्सीजन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 29
नाशिक ऑक्सीजन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 29

डिजिटल डेस्क, नाशिक। महाराष्ट्र के नासिक से बेहद दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। देर रात अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे 4 मरीजों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 29 तक पहुंच गया है। बुधवार को 22 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। आपको बात दें, जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से करीब 30 मिनट के लिए सप्लाई रुकी रही। इसी दौरान वेंटिलेटर पर मौजूद मरीजों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया था।

इस बारे में और जानकारी के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार दिनभर अधिकारी संंभाग आयुक्त राधाकृष्ण गमे के कक्ष में बैठक कर रहे थे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऑक्सीजन टैंक से रिसाव के कारण मौत की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रत्येक 5 लाख रुपए मदद की घोषणा की थी। जबकि राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। 

Created On :   22 April 2021 3:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story