- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- सुरक्षा उयागों की खुली पोल : कोयले...
सुरक्षा उयागों की खुली पोल : कोयले के ढेर में दबने से मजदूर की मौत, दो घायल

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, माजरी क्षेत्र की तेलवासा खुली खदान में 45 फीट ऊंचाई से गिरे कोयले के ढेर के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम निरसु झा (45) बताया जाता है। बताया जा रहा है कि इस खदान में कुछ मजदूर काम कर रहे थे, तभी ऊपर से कोयले का ढेर आकर नीचे गिरा। जिसमें निरसु झा की मौत हो गई। वहीं अन्य दो मजदूर घायल हो गए। बता दें कि खदान में 500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कुछ दिन पूर्व इन कर्मचारियों ने खदान में काम करना जोखिम भरा होने की बात कहकर अपनी सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
तेलवासा खदान में ब्लास्ट, ढेर हटाने के पहले ही निकालना शुरु किया कोयला
शुक्रवार रात तेलवासा खदान में ब्लास्ट किया गया। मिट्टी के ढेर हटाने के पहले ही वहां कोयला निकालने का कार्य शुरू किया गया। तभी यह हादसा हुआ। बता दें कि 15 दिन पूर्व शर्मा नामक एक मजदूर एक हादसे में घायल हुआ था। उल्लेखनीय है कि वेकोलि में इसी माह सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए थे। फिर भी यहां कार्यरत मजदूूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। हालांकि, ब्लास्ट करने के पूर्व कायले का ढेर हटा दिया जाता तो हादसा टल सकता था।
मामले की निष्पक्ष जांच करें
नेता इंटक धनंजय गुंडावार के मुताबिक खदान प्रबंधन ने लापरवाही बरत कर कामगारों की जान के साथ खिलवाड़ किया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अतिरिक्त उत्पादन के लिए कामगारों की बलि देना निंदनीय है। खदान में कई कर्मचारी काम करते हैं। कुछ दिन पहले जब कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग की थी, तो अधिकारियों ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया। अधिकारियों ने जब इस ओर ध्यान नहीं दिया। तो कर्मचारियों ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद हुए हादसे ने वहां सुरक्षा उपायों की कलई खोलकर रख दी है।
Created On :   26 Nov 2017 5:07 PM IST