दीपा मुधोल-मुंडे बनीं जिलाधिकारी, राधाबिनोद शर्मा का हुआ तबादला

Deepa Mudhol-Munde became District Magistrate, Radhabinod Sharma transferred
दीपा मुधोल-मुंडे बनीं जिलाधिकारी, राधाबिनोद शर्मा का हुआ तबादला
बीड दीपा मुधोल-मुंडे बनीं जिलाधिकारी, राधाबिनोद शर्मा का हुआ तबादला

डिजिटल डेस्क, बीड। जिलाधिकारी राधाबिनोद शर्मा का तबादला हो गया है। इसके बाद अब नई जिलाधिकारी दीपा मुधोल -मुंडे को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ माह से राधाबिनोद शर्मा के तबादला की चर्चा जोरो पर थी, लेकिन अब उनका तबादला हुआ है, हालांकि शर्मा को कोई भी पदभार नहीं मिला है। 

जिलाधिकारी दीपा मुधोल -मुंडे  2011 के बैच की आइएएस अधिकारी है। इससे पहले उस्मानाबाद में जिलाधिकारी पद पर काम कर चुकीं है। उसके अलावा वे सिडको औरंगाबाद के प्रशासक पद कार्यरत थी। जिले को पहली बार महिला जिलाधिकारी मिलीं है।

Created On :   14 Feb 2023 7:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story