दीपक एडवरटाइजिंग ने 25वी सालगिरह पर मनाया अपनी उपलब्धियों का जश्न

डिजिटल डेस्क, भोपाल। किसी भी फील्ड में बने रहना एक आम बात है पर उस फील्ड में वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ बने रहना बहुत ही अलग बात है। दीपक एडवरटाइजिंग का 1996 से शुरू हुआ यह उल्लेखनीय सफर आज रजत जयंती वर्ष में अहम पड़ाव पर पहुँच गया है। केबल एडवरटाइजिंग से शुरू होकर आज कम्पलीट कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में दीपक एडवरटाइजिंग 4 राज्यों और सात शहरों, इंदौर, गुड़गांव (दिल्ली), मुंबई, जयपुर, भोपाल, नागपुर और जबलपुर में अपनी सेवाएं दे रही है। इन वर्षों में दीपक एडवरटाइजिंग के खाते में अनेकों अहम उपलब्धियां जुड़ती गयी। 15 बार एजेंसी ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीतने के साथ-साथ 175 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवार्ड एजेंसी के नाम है।
बाजार पर गहरी नजर, सटीक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, क्लाइंट और मीडिया के मध्य अद्भुत सामंजस्य, कुशल टीम, सही कम्युनिकेशन दीपक एडवरटाइजिंग की उल्लेखनीय विशेषताएं हैं। यह एजेंसी जहाँ मारुति, सैमसंग, वालमार्ट, सोनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वेक्टस, डी.पी. आभूषण लिमिटेड, श्री वैष्णव ट्रस्ट जैसे कॉर्पोरेट क्लाइंट्स को अपनी सेवाएं दे रही है, वहीं NHAI, रेलवे, इंडियन ऑइल, आई आई एम, LIC, NHDC, अवंतिका, IMC, इत्यादि शासकीय क्लाइंट्स को भी सफलतापूर्वक सर्विस दे रही है। शासकीय, कॉर्पोरेट, रिटेलर्स, रियल एस्टेट, एजुकेशन, मेडिकल, आई टी, लगभग हर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ क्लाइंट को दीपक एडवरटाइजिंग वर्षों से सफलतापूर्वक सेवाएं दे रही है।
इस रजत जयंती के शुभ अवसर पर दीपक एडवरटाइजिंग को श्री नितिन गडकरी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार, लोक सभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन जी, दैनिक भास्कर के सी.एम.डी. श्री सुधीर अग्रवाल, पत्रिका समूह के ए.एम.डी. श्री सिद्धार्थ कोठरी जी, दैनिक भास्कर जबलपुर एवं नागपुर समूह के एम.डी. कैलाश जी अग्रवाल, मारुति इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री शशांक श्रीवास्तव, वैष्णव ट्रस्ट के चेयरमैन श्री पुरुषोत्तम पसारी जी, एवं अन्य गणमान्य क्लाइंट्स और मीडिया समूहों के प्रमुखों ने बधाइयां प्रेषित की है।
इस अवसर पर दीपक एडवरटाइजिंग के एम. डी. दीपक जेठा ने 25 वर्षों के इस अविस्मरणीय सफर में योगदान देने वाले सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार माना। उनका ये मानना है कि भविष्य में भी बढ़ती प्रतिस्पर्धा के मध्य आपके कम्युनिकेशन के सटीक होने तथा सही मीडिया को चुनने की महत्ता दिन पर दिन बढ़ती जाएगी और एडवरटाइजिंग एजेंसी का रोल और महत्वपूर्ण होता जाएगा। एडवरटाइजिंग का दौर बदल रहा है, माध्यम बदल रहा है और तरीके बदल रहे हैं, इसलिए एडवरटाइजिंग में भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए दीपक एडवरटाइजिंग 2.0 स्ट्रेटेजी के साथ पूरी तरह से तैयार है।
Created On :   12 Nov 2021 5:38 PM IST