कार का कांच फोड़कर लैपटॉप और आयपैड चुराने वाला दिल्ली का चोर पकड़ाया

Delhi thief caught stealing laptop and ipad by breaking glass in car
कार का कांच फोड़कर लैपटॉप और आयपैड चुराने वाला दिल्ली का चोर पकड़ाया
कार का कांच फोड़कर लैपटॉप और आयपैड चुराने वाला दिल्ली का चोर पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर के गिरीपेठ परिसर से एक कार का कांच फोड़कर उसमें से लैपटाप और आयपॅड चुराने वाले दिल्ली के एक चोर को अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आशीष त्रिमल स्वामी (18) है। आरोपी से चोरी के 12 मामले उजागर किए गए हैं। अपराध शाखा पुलिस विभाग की यूनिट-2 ने कार्रवाई की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आशीष त्रिमल स्वामी मूलत: दिल्ली के मदनगिरी क्षेत्र का रहने वाला है। वह नागपुर स्थित कलमना के प्रकाशनगर परिसर में किराए से रहता था। कुछ माह पहले उसने गिरीपेठ परिसर में एक कार का कांच फोड़कर लैपटॉप और आयपॅड चोरी किया था। मामले की शिकायत सीताबर्डी थाने में दर्ज है। प्रकरण की जांच अपराध शाखा पुलिस विभाग की यूनिट- 2 भी कर रही थी। यूनिट-2 को कार से चोरी हुआ लैपटॉप आैर आयपॅड लावारिस स्थिति में सीताबर्डी परिसर में मिला। यूनिट लगातार आरोपी की तलाश में घूम रही थी। 3 दिन पहले तड़के गश्त के दौरान पुलिस ने आशीष को धरदबोचा। वह चोरी के इरादे से घूम रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने गिरीपेठ क्षेत्र में कार का कांच फोड़कर लैपटॉप बैग चोरी करने की बात कबूल की है। 

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। आरोपी आशीष ने पुलिस रिमांड के दौरान चोरी के कई मामले उजागर किये हैं। उसने सीताबर्डी क्षेत्र में 4, लकड़गंज और पारडी में 2, धंतोली, कलमना, कोतवाली और गणेशपेठ क्षेत्र में  1-1 चोरी की है। उपरोक्त जगहों पर चोरी की बात उसने कबूल की है।  आरोपी से करीब 1.95 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निलेश भरणे, अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त गजानन राजमाने के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। यूनिट-2 के पुलिस निरीक्षक अनिल ताकसांडे, उपनिरीक्षक लक्ष्मीछाया तांबुसकर, एएसआई मोहनलाल शाहू, हवलदार  संतोष मदनकर, रामनरेश यादव, नायब सिपाही रवि शाहू, योगेश गुप्ता, शेषराव राऊत और  अरविंद झिलपे ने कार्रवाई में सहयोग किया।  

Created On :   17 Jan 2020 9:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story