दिल्ली के मौसम ने बिगाड़ी नागपुर के विमानों की रफ्तार, लेटलतीफी जारी

Delhi weather has spoiled the speed of Nagpur planes, late release continues
दिल्ली के मौसम ने बिगाड़ी नागपुर के विमानों की रफ्तार, लेटलतीफी जारी
दिल्ली के मौसम ने बिगाड़ी नागपुर के विमानों की रफ्तार, लेटलतीफी जारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुधवार को सुबह सर्दी के कारण दिल्ली का मौसम खराब हो गया । कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो गई जिससे विमानों को उतरने की अनुमति नहीं मिल रही थी, वहीं अनुभवी पायलट ही विमानों को बड़ी ही कठिनाई से लैंड करवाने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली का मौसम खराब होने की वजह से नागपुर आने वाले विमान 2 से 4 घंटे तक देरी दर्ज की गई जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अलावा, पुणे और इंदौर के विमानों को संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से आने-जाने में देरी हुई।

आने वाले इन विमानों में देरी
जानकारी के अनुसार पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 284 अपने तय समय देर रात 284 बजे से 1 घंटा देरी से, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 774 अपने तय समय सुबह 7 बजे से 1.15 घंटा देरी से, दिल्ली से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 469 अपने तय समय सुबह 7.40 बजे से 2 घंटा देरी से, दिल्ली से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 615 अपने तय समय सुबह 7.50 बजे से 2 घंटा देरी से, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 494 अपने तय समय सुबह 8.30 बजे से 2 घंटा देरी से नागपुर विमानतर पर आया। वहीं, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 135 अपने तय समय दोपहर 12 बजे से 2.30 घंटा देरी से से पहुंचने की जानकारी है।

जाने वाले इन विमानों में देरी
नागपुर से दिल्ली जाने वाला इंडिगो के विमान क्रमांक 636 अपने तय समय सुबह 9.35 बजे से 1.15 घंटा देरी से, इंदौर जाने वाला इंडिगो के विमान क्रमांक 509 अपने तय समय सुबह 9.15 बजे से आधा घंटा देरी से पहुंचा। वहीं, दिल्ली जाने वाला गो एयर के विमान क्रमांक 616 ने अपने तय समय सुबह 10 बजे से 4 घंटा देरी से, दिल्ली जाने वाला इंडिगो के विमान क्रमांक 134 अपने तय समय दोपहर 2.45 बजे से 2 घंटा देरी से और पुणे से जाने वाला इंडिगो के विमान क्रमांक 135 अपने तय समय दोपहर 2.45 बजे से 2 घंटा देरी से उड़ान भरेगा ऐसी जानकारी है।

Created On :   22 Jan 2020 8:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story