- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- चिमूर नगर परिषद का कामकाज...
चिमूर नगर परिषद का कामकाज प्रभारियाें के भरोसे

डिजिटल डेस्क, चिमूर। स्थानीय नगर परिषद की स्थापना के बाद से अब तक यहां पर किसी भी मुख्याधिकारी ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है। कुछ अधिकारियों को पदोन्नति मिली तो कुछ को स्थानांतरित किया गया। तत्कालीन मुख्याधिकारी मंगेश खवले के बाद कोई भी मुख्याधिकारी पूर्ण काल के लिए नहीं आया है। वर्तमान में नगर परिषद का कामकाज प्रभारियों के भरोसे चल रहा है। जिससे यहां के विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों को अपने प्रशासकीय कामों को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, चिमूर नगर परिषद में मुख्याधिकारी के साथ अन्य रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग कांग्रेस के पप्पू शेख, गौतम पाटील, प्रदीप तलवेकर ने उप विभागीय अधिकारी प्रकाश संकपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार और जिलाधिकारी अजय गुल्हाने को ज्ञापन भेजकर की है। भिजवाए गए ज्ञापन में बताया है कि, अगस्त 2020 से चिमूर नगर परिषद को पूर्णकालिक मुख्य अधिकारी नहीं मिला है। अतिरिक्त प्रभार वरोरा नगर परिषद के मुख्याधिकारी के पास है। जो सप्ताह में एक बार चिमूर नगर परिषद मंे आते हैं। जिससे नागरिकों को सप्ताहभर इंतजार करना पड़ रहा हंै। इनदिनों शहर में मौसमी बीमारियों के साथ डेंगू, मलेरिया जैसे बीमारियों का प्रकोप है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद में प्रशासनिक कार्य को देखते हुए राज्य संवर्ग के कर्मचारियों का आंकड़ा स्वीकृत किया गया है, पर कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। इसमें से स्थापत्य अभियंता श्रेणी ब का 1 पद, कर निर्धारण प्रशासकीय सेवा श्रेणी ब के 2 पद, जल व मलनिस्सारण स्वछता अभियांत्रिकी श्रेणी का 1 पद, नगर रचनाकार श्रेणी क का 1 पद और कुछ कर्मचारियों के पद रिक्त है। उपरोक्त पदों को तत्काल करने की मांग कांग्रेस की ओर से की गई है।
Created On :   18 Oct 2021 7:28 PM IST