महामार्ग पर कान्हेरी गवली मोड़ के पास अंडरपास बनाने की मांग

डिजिटल डेस्क, बालापुर | अकोला सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मार्ग पर ऐसे कई स्पॉट है जहां पर दुर्घटनाएं बार बार होती है। इसमें कान्हेरी गवली के मोड़ पर भी दुर्घटनाएं हमेशा होती है। इस जगह पर अंडरपास बनाने की मांग वाहनधारकों की ओर से की जा रही है। राष्ट्रीय महामार्ग पर कान्हेरी गवली फाटे से कान्हेरी देगांव, वाड़ेगाव की ओर मोटरसाइकिल से भारी आवाजाही होती है। पारस, व्याला की ओर से जब भी वाहन कान्हेरी की ओर से मुड़ता है तब दुर्घटना होने की संभावना होती है। इसी तहर से कई दुर्घटनाएं कान्हेरी फाटे पर हुई है। कुछ माह पहले ही यहां पर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई थी। दुर्घटना तब हुए जब बाइक स्वार दो लोग बाइक से पारस की ओर से आकर कान्हेरी की ओर जाने के लिए मार्ग को पार कर रहथे तब सामने से आ रही बस ने बाइक को कुचल दिया।
Created On :   12 Jan 2023 6:26 PM IST