महाविकास आघाड़ी का प्रदर्शन, राजभवन के सामने मौन व्रत आंदोलन करेंगे कांग्रेसी 

Demonstration of Mahavikas Aghadi, Congress will perform silent fasting movement in front of Raj Bhavan
महाविकास आघाड़ी का प्रदर्शन, राजभवन के सामने मौन व्रत आंदोलन करेंगे कांग्रेसी 
महाराष्ट्र बंद महाविकास आघाड़ी का प्रदर्शन, राजभवन के सामने मौन व्रत आंदोलन करेंगे कांग्रेसी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा में किसानों की हुई मौत की घटना के विरोध में प्रदेश में सत्ताधारी महाविकास आघाड़ी के तीनों घटकों दलों ने सोमवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले समेत कांग्रेस के नेता राजभवन के सामने मौन व्रत आंदोलन करेंगे। रविवार को पटोले ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी ताकत से सड़क पर उतकर महाराष्ट्र बंद को सफल बनाएंगे। जबकि राकांपा प्रवक्ता तथा प्रदेश के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि खीरी की हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। अब राज्य मंत्री मिश्रा को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र बंद में राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना तीनों दलों के नेता और पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बीच अखिल भारतीय किसान सभा ने महाराष्ट्र बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। किसान सभा के प्रदेश महासचिव डॉ. अजित नवले ने बताया कि हम लोग अपने कार्य क्षेत्र वाले राज्य के 21 जिलों में बंद को सफल बनाएंगे। मुंबई डिब्बे वाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर ने भी महाराष्ट्र बंद का समर्थन किया है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा की व्यापार आघाड़ी ने महाराष्ट्र बंद का विरोध किया है। भाजपा व्यापार आघाड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा कि त्यौहार के सीजन में व्यापारियों के लिए एक-एक दिन महत्वपूर्ण होता है। इसलिए व्यापारियों का बंद विरोध है। सरकार को राजनीतिक हथकंडे के बजाय राज्य के आपदा प्रभावित किसानों को उचित मदद करनी चाहिए।  
 

Created On :   10 Oct 2021 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story