उपमुख्यमंत्री का बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा - फडणवीस ने कहा - मापदंडों के बाहर जाकर पीड़ितों की करेंगे सहायता

डिजिटल डेस्क, वर्धा। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को वर्धा और चंद्रपुर जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि मापदंडों के बाहर जाकर सहायता की जाएगी। समय आने पर शासन निर्णय में बदलाव किया जाएगा। शासकीय स्तर पर जायजा लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर निर्णय लेने की बात भी कही। मंगलवार को वे वर्धा जिले की हिंगणघाट तहसील में पहुंचे, जहां पर वणा व यशोदा नदी में आयी बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों की समस्या से वे रूबरू हुए। मापदंडों के बाहर जाकर बाढ़ पीड़ितों को सहायता करने का आश्वासन उन्होंने दिया। लगातार बारिश के कारण चंद्रपुर जिला सहित चिमूर तहसील में भारी नुकसान हुआ है, जिससे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने तत्काल सर्वेक्षण करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए और बाढ़ पीड़ितों की जल्द से जल्द मदद करने का आश्वासन दिया। वे चंद्रपुर जिले के नवेगांव (पेठ) में कृषि क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए बोल रहे थे।
Created On :   19 July 2022 8:35 PM IST