मेट्रो रीजन क्षेत्र में विकास के लिए अब नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, 247 कार्य मंजूर

Development in the Metro Region area, 247 approved work, no more waiting to be done now
मेट्रो रीजन क्षेत्र में विकास के लिए अब नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, 247 कार्य मंजूर
मेट्रो रीजन क्षेत्र में विकास के लिए अब नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, 247 कार्य मंजूर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर महानगर विकास क्षेत्र (Metro Region) के नागरिक व विकास संस्थाओं को विकास कार्यों की अनुमति के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (NMRDA) के आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने कहा कि मेट्रो रीजन क्षेत्र में विकास कार्यों की अनुमति 60 दिनों में देने की तैयारी है। अब तक NMRDA द्वारा 247 विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। नागपुर महानगर क्षेत्र के विकास के लिए मेट्रो और महाराष्ट्र सुदूर संवेदन उपयोजन केंद्र (MRSAC) मिलकर काम करेगी।  यह बदलाव केंद्र और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण कदम से GST और रेरा कानून के कारण हो रहा है। 

हो रहा बदलाव

अंबाझरी रोड स्थित नैवेद्यम हॉल में आर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, डेवलपर्स और अधिकारी वर्ग के लिए विकास कार्यों की अनुमति देने को लेकर आयोजित कार्यशाला में स्मार्ट सिटी ग्लोबल पैनल के डॉ. शेखर ने प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने कहा कि नागपुर स्मार्ट महानगर क्षेत्र में बदल रहा है। विकास और एकीकरण स्मार्ट शहर की प्रक्रिया है। महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग क्षेत्र का चेहरा-मोहरा बदलेगा। स्मार्ट क्षेत्र के विकास में आधुनिक तकनीक का उपयोग होना चाहिए। आर्थिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जनता और सरकार को एक साथ काम करना चाहिए। महानगर क्षेत्र शैक्षणिक और मेडिकल हब में तब्दील हो रहा है। इन स्थानों पर सरकारी कैपिटल इंवेस्टमेंट, प्राइवेट इंवेस्टमेंट और विविध स्टॉक होल्डर को एकत्रित होकर काम करना पड़ेगा। 

स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत

विभागीय आयुक्त अनूपकुमार ने कहा कि नागपुर भारत में एकमात्र शहर है, जहां बड़े पैमाने पर फॉरेस्ट, रॉ मटेरियल उपलब्ध है। अन्य शहरों की तुलना में नागपुर शहर को अच्छा मौका है। जिन स्थानों पर मेट्रो रेल, एनएचआई, सीमेंट रोड के विकास कार्य बड़े पैमाने पर हो रहे हैं, वहां नागरिकों को दिक्कतें हो रही है, लेकिन एक अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। विदर्भ की ओर अब विकास की दृष्टि से देखा जा रहा है। 

Created On :   10 Aug 2017 9:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story