योग में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगी धनश्री

Dhanshree is going to represent the Maharashtra in Yoga
योग में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगी धनश्री
योग में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगी धनश्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पंजाब के पटियाला में 18 से 22 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में शहर की धनश्री लेकुरवाले का चयन हुआ है। वे महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। धनश्री का चयन अहमदनगर स्थित आत्मा मालिक ध्यानपीठ में आयेजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के 790 प्रतिस्पर्धियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा 2 चरणों में ली गई। पहले चरण में 12 योगासन खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि दूसरे चरण में बेस्ट योगासन खिलाड़ी का चयन हुआ। दूसरे राउंड में धनश्री ने रजत पदक अपने नाम किया। धनश्री अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच, वायके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट तथा कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत यूनिवर्सिटी को दिया। 

 

Created On :   25 Aug 2018 7:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story